एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: मोदी के हनुमान बिगाड़ देंगे नीतीश का सियासी खेल, NDA में पासवान के एंट्री के बाद महागठबंधन को ऐसे होगा नुकसान

Chirag Paswan News: चिराग एनडीए की बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी के निमंत्रण के बाद एनडीए में शामिल होने को लेकर चिराग पासवान की चर्चा तेज हो गई है. वहीं, इससे महागठबंधन की परेशानी बढ़ने वाली है.

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) को पत्र लिखा है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए (NDA) के घटक दलों की बैठक 18 जुलाई को बैठक होगी. इस बैठक में चिराग पासवान भी शामिल होंगे. जेपी नड्डा (JP Nadda) के इस पत्र के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. चिराग पासवान को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 'हनुमान' कहा जाता है. चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में रहकर और गठबंधन से बाहर रहकर भी बीजेपी (BJP) का सहयोग करते रहे हैं. 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खेल को बिगाड़ दिया था. वहीं, चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने के बाद महागठबंधन की चिंता बढ़ जाएगी. इन दिनों बिहार में चिराग पासवान को अपार समर्थन मिल रहा है.

बिहार में चिराग की है काफी लोकप्रियता

बिहार के लगभग 56 फीसदी वोटर्स 18 से 40 साल के बीच के आयु समूह के हैं. चिराग पासवान बिहार के ही नहीं देश में उभरते हुए एक युवा नेता हैं. बिहार में इनकी लोकप्रियता काफी है. तेजस्वी, चिराग, कन्हैया, पीके के बाद, बीजेपी ने भी इस सच को समझते हुए एक युवा, सम्राट चौधरी को राज्य की कमान सौंपी है. नीतीश कुमार के बाद बिहार को एक युवा मुख्यमंत्री मिले तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. चिराग पासवान की पार्टी की पकड़ सभी जातियों में है. चिराग को सभी जाति के लोग पसंद करते हैं.

चिराग के रणनीति  में फंस चुके हैं नीतीश

2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया और ज्यादातर ऐसी सीटों पर उम्मीदवार दिए जहां से जेडीयू के उम्मीदवार मैदान में थे. हालांकि यह भी कहा गया कि वे यह सब बीजेपी के इशारे पर कर रहे थे. नतीजा यह हुआ कि करीब 6 फीसदी वोट पा कर खुद की पार्टी को तो नहीं जीत दिला पाए लेकिन जेडीयू की सीटों की संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले 28 कम करने में वे सफल रहे. जेडीयू 43 सीटों पर ही जीत सकी. चिराग के इस खेल से नीतीश कुमार को काफी नुकसान हुआ था.

बिहार पर बीजेपी की है खास नजर

अभी 2024 में लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में बीजेपी बिहार में काफी फोकस की हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार का कई बार दौरा कर चुके हैं. इसके साथ ही बीजेपी इन दिनों नीतीश के खिलाफ वाले सभी नेताओं को भाव दे रही है. इसमें उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी और चिराग शामिल हैं. बीजेपी को चिराग से ज्यादा उम्मीद है. बीजेपी चिराग का करामात 20220 चुनाव में देख चुकी है.

महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

2024 और 2025 चुनाव में बीजेपी चिराग को पिछली बार से ज्यादा सीटें दे सकती है. बीजेपी नीतीश कुमार को पूरी तरह से डैमेज करना चाहती है. इसके लिए बीजेपी एक बार फिर चिराग पासवान पर भरोसा करेगी. बिहार की राजनीति को चिराग पासवान अच्छे से समझते हैं. चिराग पासवान लगातार बिहार के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं. एक सीटों पर जीत की समीकरण तैयार कर रहे हैं. चिराग के इस समीकरण से बीजेपी को काफी लाभ मिलेगा. चुनावी मैदान में महागठबंधन के खिलाफ चिराग पासवान ऐसे उम्मीदवार को उतारेंगे जो महागठबंधन को मात दे सके. बिहार की राजनीति में चिराग पासवान के अनुभव से बीजेपी की सीट शेयरिंग जीत के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार को एकबार पटखनी दे चुके हैं. इस बार भी महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने बड़ी चालाकी से पहले RJD के सदस्यों फिर बीजेपी...', विजय सिन्हा ने CM की चाल को समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget