एक्सप्लोरर

पटना में BPSC कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE 3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग

Patna BPSC Teacher Candidate Protest: अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की इसलिए मांग कर रहे हैं क्योंकि एक बच्चे के कई रिजल्ट आ जाते हैं. इससे कई पदों की जो रिक्तियां हैं वह रह जाती हैं.

Patna BPSC Lathicahrge: राजधानी पटना में सोमवार (12 अगस्त) को बीपीएससी कार्यालय के बाहर टीआरई 3 (TRE 3) के शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. ये सभी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. शिक्षक अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे थे.  इसके साथ ही रिजल्ट से पहले काउंसलिंग की भी मांग कर रहे थे. अभ्यर्थियों ने कहा कि डोमिसाइल नीति फिर से लागू की जाए.

फेज 1 और फेज 2 में दिए गए थे मल्टीपल रिजल्ट

दरअसल, अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की इसलिए मांग कर रहे हैं क्योंकि एक बच्चे के कई रिजल्ट आ जाते हैं. इससे कई पदों की जो रिक्तियां हैं वह रह जाती हैं. इस दौरान हंगामा कर रहे छात्र नेता को हिरासत में भी लिया गया. छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि शिक्षक बहाली के फेज 1 और फेज 2 में मल्टीपल रिजल्ट दिए गए थे. इससे हजारों सीट खाली रह गई थी. उन्होंने यह भी कहा है कि टीआरई 3 की शिक्षक बहाली में ऐसा नहीं होना चाहिए. 

वहीं प्रदर्शन करने पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों की एक मांग यह भी थी कि बिहार सरकार के आरक्षण नियम के अनुसार आरक्षण दिया. आरक्षण को ध्यान में रखते हुए टीआरई 1 और टीआरई 2 को पुनः संशोधित परिणाम जारी किया जाए. अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को दिव्यांग आरक्षण से बाहर करते हुए टीआरई 3 में बिहार के मूल निवासियों को आरक्षण दिया जाए.

बीपीएससी कार्यालय से पहले ही रोके गए अभ्यर्थी

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए सैकड़ों की संख्या में निकले शिक्षक अभ्यर्थियों को पहले ही पुलिस ने रोक दिया. हालांकि जब कुछ अभ्यर्थी नहीं रुके और वे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो लाठीचार्ज करते हुए रोका गया. बता दें कि बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी की ओर से अब परीक्षा ली जा रही है. इसलिए छात्र बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Jehanabad Stampede: जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ में क्यों हुआ हादसा? JDU ने कहा- 'दुखद घटना का मुख्य कारण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget