एक्सप्लोरर

VIDEO: 'कैसा कैमरा कि CM का नहीं काट रहा फाइन', बिना सीट बेल्ट घूम रहे नीतीश कुमार, BJP बोली- नियम सबके लिए बराबर

Nitish Kumar Seat Belt Video: पटना में ट्रैफिक नियम को लेकर सख्ती बरती जा रही है. इस बीच सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है. इस पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं.

पटना: राजधानी पटना में कुछ दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं. हर चौक चौराहों पर कैमरों की नजर है. एक तरह से अभियान चल रहा है. अगर आपने ट्रैफिक नियम तोड़े तो सीधे फोन पर चालान पहुंच जाएगा. हर दिन ऐसा हो भी रहा है. खुद पुलिस जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रही है लेकिन इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शायद अंजान हैं, तभी तो बिना सीट बेल्ट के ही पटना की सड़कों पर घूम रहे हैं.

नीतीश कुमार का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाया है. यह वीडियो रविवार (27 अगस्त) का है. दरअसल आईपीआरडी सीएम नीतीश कुमार से जुड़ी गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाता है. इसी कम्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सीएम नीतीश कुमार के पटना भ्रमण को लेकर जानकारी दी और एक वीडियो भी साझा किया. इसमें सीएम नीतीश कुमार बिना सीट बेल्ट पहने दिख रहे हैं.

बढ़ते जलस्तर का जायजा भी लिया

सीएम नीतीश कुमार ने आज ही पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया. नीतीश कुमार अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ से रानी घाट, पटना लॉ कॉलेज गंगा घाट, गोलकपुर बालू घाट, बहरवा घाट एवं गांधी घाट के आसपास के इलाकों में गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया.

बीजेपी ने बाबा बागेश्वर की दिलाई याद

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पुल-पुलियों का निरीक्षण करें, बिहार का दौरा करें लेकिन कम से कम सीट बेल्ट लगा लीजिए. बाबा बागेश्वर आए तो आपने सीट बेल्ट के लिए फाइन लगा दिया है. कैसा कैमरा लगा है कि मुख्यमंत्री का फाइन नहीं कट रहा और आम आदमी का फाइन कट रहा है. इसका मतलब पोसुआ कैमरा है, जिसका चाहता है उसी का फाइन काटता है.

'फाइन देकर नियम का पालन करिए'

अरविंद सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियम सबके लिए बराबर होता है. चाहे सीएम हो या आम जनता, इसलिए सीट बेल्ट लगाइए. एक बार आप भी फाइन देकर ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए. वहीं इस मामले में एबीपी न्यूज़ ने ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'पलटू कुमार का अध्याय समाप्त होगा…', अश्विनी चौबे का CM नीतीश पर निशाना, बताया कितनी सीटें आएंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget