एक्सप्लोरर

पटना में NSUI का प्रदर्शन, विधानसभा घेरने निकले छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, ये हैं मांगें

NSUI Protest Against SIR: चुनाव से पहले NSUI छात्र मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं. विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.

बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के खिलाफ NSUI के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना में चल रहे इस प्रदर्शन में हजारों छात्र इकट्ठा हुए हैं. इसे रेकने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा है. 

NSUI के प्रदर्शनकारी छात्र जबरन आगे बढ़ते हुए विधानसभा तक जाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि इसकी अनुमति नहीं है. मानसून सत्र के बीच यहां धारा 144 लगी हुई है. हालांकि, एनएसयूआई के छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. वे लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

इन समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन
NSUI के छात्रों का आरोप है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है. कोई भी एग्जाम होता है तो पेपर लीक हो जाता है. नौकरी का वादा किया जाता है, लेकिन नौकरी दी नहीं जा रही है. इसके अलावा, कई और समस्याएं हैं जिन्हें छात्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखना चाहते हैं. छात्रों का दावा है कि उन्हें सीएम से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

छात्रों की यह भी मांग है कि तीन साल की डिग्री तीन साल में ही दी जाए. इसे पांच साल तक न बढ़ाया जाए. दूसरा, 50 फीसदी आरक्षण हटाने की मांग क्यों की जा रही है? छात्र क्रेडिट कार्ड के नाम पर पढ़ाई के लिए छात्रों को लाखों का कर्ज दिया जा रहा है, लेकिन फिर नौकरी नहीं दी जा रही. सरकारी नौकरी के लाखों पद खाली हैं तो भर्ती क्यों नहीं हो रही? 

छात्रों को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस
पटना पुलिस की कोशिश है कि इतनी भारी मात्रा में सड़कों पर आए छात्रों को यहीं पर रोक दिया जाए. इसके लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है. छात्रों को समझाया भी जा रहा है, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं. छात्र बैरिकेडिंग को फांदकर आगे बढ़ते जा रहे हैं. 

मानसून सत्र के बीच रोज हो रहा विधानसभा का घेराव
बिहार विधानसभा में मानसून सत्र जारी है. इस बीच विपक्षी दलों द्वारा लगभग हर दिन ही विधानसभा के घेराव की कोशिश की जा रही है. बुधवार (22 जुलाई) को प्रशांत किशोर की जनसुराज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव की ओर बढ़ रहे थे. पुलिस को उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा था. अब आज (गुरुवार, 24 जुलाई) को NSUI के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget