एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने कर दिया बिहार चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, बोले- 'ये विकल्प हमारे…'

Tejashwi Yadav Boycott Bihar Election: एसआईआर पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र का क्या मतलब है जब जनता ही वोट नहीं देगी? तो हम लोग इस पर गंभीर होकर चुनाव बहिष्कार पर चर्चा कर सकते हैं.

बिहार में जारी एसआईआर का विपक्षी दल जोरशोर से विरोध कर रहा है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि हम लोग चुनाव बहिष्कार पर चर्चा कर सकते हैं. ये विकल्प हमारे पास खुला है. 

'अब अचानक कहां से गड़बड़ हो गया?'

एसआईआर को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, "जब सब कुछ तय हो ही गया है कि खुलेआम बेईमानी करनी है, वोटर लिस्ट से लाखों का नाम काट देना है, और यही लाखों वोटर्स जिसने मोदी जी को वोट दिया, कई सरकारें चुनी, तब ठीक था अब अचानक कहां से गड़बड़ हो गया? यही तो सवाल पूछा जा रहा है. सरकार के लोग आज खुद ही कह रहे थे कि हम फर्जी चुनकर आए हैं फिर से फर्जी चुनकर आएंगे, तो जब बेईमानी करनी है तो हम लोग चुनाव का बॉयकॉट करने का विचार कर सकते हैं."

हम सब दल के लोगों से बात करेंगे: तेजस्वी

एक सवाल पर आरजेडी नेता ने कहा कि हम सब दल (महागठबंधन के) के लोगों से बात करेंगे. लोकतंत्र का क्या मतलब है जब जनता ही वोट नहीं देगी? उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ जैसा तुम लोग काम करोगे… तो क्या मतलब रह जाएगा? तो हम लोग इस पर गंभीर होकर चुनाव बहिष्कार पर चर्चा कर सकते हैं. ये विकल्प हमारे पास खुला है."

एसआईआर पर उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने आधार (आधार कार्ड) की सलाह दी है. इसके बारे में विजय कुमार चौधरी क्यों नहीं बोले? क्योंकि चुनाव आयोग को छुपाना है… बचाना है… मिले हुए लोग हैं. असली खेला एक अगस्त के बाद ये लोग करेंगे. अभी तो इन लोगों ने खुद साइन करके फॉर्म को अपलोड कर दिया. हम लोगों की नजर है." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget