एक्सप्लोरर

NOTA Vote in Bihar: बिहार में नोटा पर चला सोटा... कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों से अधिक पड़े वोट

Bihar Lok Sabha Election Results: 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में गोपालगंज सीट पर सबसे अधिक नोटा का इस्तेमाल हुआ है. इसके बाद हाजीपुर सीट का नंबर है.

NOTA Votes in Lok Sabha Election Results: बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर इस बार किसी न किसी वजह से सरकार या प्रत्याशियों से नाखुश चल रहे मतदाताओं ने नोटा पर जमकर वोट किया. बिहार के पहले लोकसभा क्षेत्र वाल्मीकिनगर सहित अन्य सभी 40 सीटों पर इस बार नोटा दबाने वाले मतदाता प्रायः तीसरे या चौथे स्थान पर रहे.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘नोटा’ को बिहार की गोपालगंज सीट पर सर्वाधिक वोट मिले थे, तब इस क्षेत्र के 51,660 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना था और कुल मतों में से करीब पांच प्रतिशत वोट ‘नोटा’ के खाते में गए थे. वहीं इस बार भी बिहार में नोटा बटन पर सर्वाधिक वोट गोपालगंज लोकसभा सीट पर ही पड़े. विजेता जेडीयू की प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सिंह को 511866 मत मिले, उपविजेता विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल को 384686 मत और नोटा बटन पर 42863 मत पड़े हैं.

नोटा के मामले में दूसरे स्थान पर रही हाजीपुर सीट

इसी प्रकार बिहार में दूसरे स्थान पर हाजीपुर लोकसभा सीट रही, जहां विजेता एलजेपीआर के चिराग पासवान को 615718 मत, उपविजेता राजद के शिवचंद्र राम को 445613 मत और नोटा पर 36927 मत पड़े हैं. तीसरे स्थान पर झंझारपुर सीट पर विजेता जेडीयू के प्रत्याशी रामप्रीत मंडल को 533032 मत, उपविजेता विकासशील इंसान पार्टी के सुमन कुमार महासेठ को 348863 और नोटा पर 35928 मत पड़े हैं.

इस मामले में बिहार में चौथे स्थान पर बांका लोकसभा सीट है. विजेता जेडीयू के गिरधारी यादव को 506678 मत, उपविजेता आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव को 402834 मत और नोटा बटन पर 34889 मत पड़े हैं. नोटा पर अगर सबसे कम मत पड़ने की बात कही जाए तो पटना साहिब सीट पर सबसे कम नोटा पर वोट पड़े हैं. यहां पर मात्र 5559 और पाटलिपुत्रा सीट पर 5606 मत पड़े हैं.

क्या होता है नोटा (NOTA)?

बता दें कि सभी चुनाव में नोटा यानी नन ऑफ द एबव (उपरोक्त में किसी को नहीं) का विकल्प दिया जाता है. अगर किसी को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता है, तो वे नोटा के पक्ष में अपना मत करता है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ‘नोटा’ के बटन को सितंबर 2013 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार NDA में रहेंगे या पलटी मारने की तैयारी? JDU ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget