एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश ही रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री', विनय बिहारी पर भड़का JDU, BJP से कहा- समय रहते संभाल लीजिए, नहीं तो...

माधव ने कहा, " बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं. इसलिए बीजेपी के बड़बोले नेताओं को कहना चाहता हूं कि कोई भी ऐसी बयानबाजी न करें जो गठबंधन के लिए नुकसानदायक हो जाए."

पटना: सूबे में जारी सियासी उथल पुथल के बीच मंगलवार को बीजेपी (BJP) विधायक विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की. विधायक के इस बयान पर बवाल मच गया है. जेडीयू (JDU) ने बीजेपी विधायक की इस मांग पर कड़ी आपत्ती व्यक्त की है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद (Madhav Anand) ने कहा कि बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री विनय बिहारी अनाप शनाप बयानबाजी न करें. बीजेपी आलाकमान अपने इन बड़बोले नेताओं पर लगाम लगाए.

जनता में जाता है गलत मैसेज

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, " विनय बिहारी जैसे नेता सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बयानबाजी करते हैं, जिससे गठबंधन को नुकसान हो सकता है. जनता में भी गलत संदेश जाता है. बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए सरकार अच्छे से चले इसकी जिम्मेदारी एनडीए के सभी दलों की है. इसका ध्यान बीजेपी रखे. बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही मुख्यमंत्री रहेंगे. जब तक एनडीए सरकार रहेगी. तब तक वे मुख्यमंत्री रहेंगे."

Exclusive: 'बिहार के अच्छे मुख्यमंत्री हो सकते हैं तारकिशोर प्रसाद लेकिन JDU ब्लैकमेल करती है', पढ़ें किसने उठाए ये सवाल

माधव ने कहा, " बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं. इसलिए बीजेपी के बड़बोले नेताओं को कहना चाहता हूं कि कोई भी ऐसी बयानबाजी न करें जो गठबंधन के लिए नुकसानदायक हो जाए." बता दें कि पूर्व मंत्री सह बीजेपी के वरिष्ठ विधायक विनय बिहारी ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार में बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. बिहार विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है.

पढ़ें बीजेपी विधायक ने क्या कहा

बीजेपी विधायक ने कहा, " बिहार का हरेक कार्यकर्ता चाहता है कि बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बने. जनता की भी यही राय है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इस पर विचार करे. बिहार के उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद बिहार के अच्छे मुख्यमंत्री साबित हो सकते हैं. जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है. बीजेपी के मदद से नीतीश मुख्यमंत्री हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना समेत उन मुद्दों को लेकर जेडीयू दबाव बीजेपी पर बनाती है, जो बीजेपी नहीं चाहती."

विधायक ने कहा," बीजेपी को जेडीयू इसलिए ब्लैकमेल करती है क्योंकि बीजेपी को पता है कि वो अगर जेडीयू की बात नहीं तो वह राजद से हाथ मिला लेगी. अब बीजेपी को जेडीयू से ब्लैकमेल नहीं होना चाहिए. बिहार का पड़ोसी राज्य यूपी है. दूसरी बार बीजेपी की वहां बड़ी जीत हुई है, इसलिए अब जनता चाहती है कि बिहार में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री बने." बता दें विनय बिहारी के इसी बयान से बिहार में सियासत गरमा गई है. एनडीए में बवाल हो गया है. जेडीयू ने विनय बिहारी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मुकेश सहनी के समर्थन में उतरे चिराग पासवान! कहा- नीतीश कुमार के इशारे पर VIP सुप्रीमो के साथ हुआ धोखा

Love Story: बिहार के 'नेता जी' से मिलिए, चुनाव तो हारे लेकिन प्यार में मिली जीत, पटना से पकड़े गए तो करा दी गई शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget