एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें या फिर संन्यास ले लें', अवध ओझा बोले- 'चाहे 4 दिन के लिए…'

Avadh Ojha News: अवध ओझा ने नीतीश कुमार को अनुभवी नेता बताया. कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद से नीचे समझौता नहीं करना चाहिए. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और शिक्षाविद् अवध ओझा ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें या फिर संन्यास ले लें. आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ चुके अवध ओझा ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में यह बयान दिया है. इसके साथ ही देश के ताजा हालातों के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है.

'प्रधानमंत्री पद से नीचे समझौता नहीं'

दरअसल आईएएनएस की ओर से अवध ओझा से यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार के बारे में क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "वह एक बड़े और अनुभवी नेता हैं. उनकी राजनीति में बड़ी उपलब्धियां रही हैं. उन्हें प्रधानमंत्री पद से नीचे समझौता नहीं करना चाहिए. चाहे चार दिन के लिए ही पीएम बनाओ लेकिन बनाओ."

यह भी पढ़ें- बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'

अवध ओझा ने कहा कि मुझे लगता है कि रोल्स रॉयस में बैठने के बाद अगर कोई मजबूरी न हो तो उसे L2 800 (सस्ती गाड़ी) में नहीं बैठना चाहिए. नीतीश कुमार बहुत बड़े राजनेता हैं. मैं नीतीश कुमार को सलाम करता हूं. अपने व्यक्तित्व की वजह से वो इतने लंबे समय तक बिहार पर राज करते रहे. वो लगातार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे.

अवध ओझा ने यह भी कहा कि इस बार उन्होंने चुनाव अपने दम पर जीता. कोई और वजह नहीं थी. जो लोग वोट दे रहे थे, वो सीधे नीतीश कुमार को वोट दे रहे थे. मुझे लगता है कि वो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं नीतीश

बता दें कि नीतीश कुमार ने एमएलसी के पद से हाल ही में इस्तीफा दिया है. वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. 10 अप्रैल को दिल्ली में शपथ भी लेंगे. साथ ही आगे बहुत जल्द सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे. इसी को लेकर अवध ओझा ने उक्त बयान दिया है. उन्होंने इसको लेकर अब एक नई बहस छेड़ दी है. 

यह भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली, उधर निशांत ने भी ले लिया बड़ा 'संकल्प', कहा- 'पार्टी से जुड़ने…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget