एक्सप्लोरर

इधर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली, उधर निशांत ने भी ले लिया बड़ा 'संकल्प', कहा- 'पार्टी से जुड़ने…'

Nishant Kumar News: निशांत कुमार ने कहा कि आम लोगों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा. निशांत ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने की तैयारी में हैं. करीब एक सप्ताह बाद (09 अप्रैल) वे दिल्ली जाएंगे. वे राज्यसभा के लिए शपथ लेंगे. एक तरफ नीतीश कुमार की नई यात्री शुरू होगी तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे निशांत भी संकल्प लेकर अपने काम में लगे हैं. 

गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को निशांत कुमार ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर अपने संकल्प के बारे में बताया है. कैसे उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास हुआ है ये भी बताया है. अपने पोस्ट में वे लिखते हैं, "जनसेवा का रास्ता सीखने और समझने का निरंतर सफर है."

'आम लोगों की खुशहाली के लिए…'

एक्स पोस्ट में ही आगे लिखा, "पार्टी से जुड़ने के बाद से अब तक हर दिन कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर जो अनुभव मिला है, उसने जिम्मेदारियों को और गहराई से महसूस कराया है. आम लोगों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा, यही मेरा संकल्प है."

दरअसल निशांत कुमार ने कुछ दिनों पहले ही पार्टी की सदस्यता ली है. इसके बाद से उन्हें एक भविष्य के नेता के तौर पर देखा जा रहा है. जेडीयू के कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें ही अगला मुख्यमंत्री बना दिया जाए. हालांकि ये कितना संभव हो सकता है देखने वाली बात होगी. 

यह भी पढ़ें- अब बस इतने दिन CM रहेंगे नीतीश कुमार! बिहार में कब बन रही नई सरकार? सब कुछ तय

निशांत से पार्टी कार्यकर्ताओं की बढ़ी उम्मीद

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने जिस तरह से राजनीति में कदम रखा है और आते ही काम शुरू किया इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं की उम्मीद उनसे बढ़ गई है. पार्टी से जुड़े बड़े नेता भी कई बार कह चुके हैं कि निशांत में काबिलियत है.

चर्चा है कि निशांत कुमार भी पिता की राह पर चल रहे हैं. वे भी बिहार के विकास की बातें कर रहे हैं. अभी बीते बुधवार को ही निशांत ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा था, "मेरा सौभाग्य है कि मैं नीतीश जी का पुत्र हूं, जिन्होंने हमेशा राजनीति को जनसेवा का दायित्व माना."

यह भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर क्या बोले BJP नेता निरहुआ? निशांत के नाम पर दिया ये जवाब

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्र का असर, मानसिक तौर पर बीमार', खरगे पर ललन सिंह का बड़ा हमला
'उम्र का असर, मानसिक तौर पर बीमार', खरगे पर ललन सिंह का बड़ा हमला
खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति? गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी, बोले- 'देश और बिहार...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के संजय सरावगी, बोले- 'देश और बिहार...'
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget