एक्सप्लोरर

Bihar News: 'हमको तो लग रहा मुश्किल से अब धरती रहेगी', भरे मंच से नीतीश कुमार ने क्यों कही ये बात?

Nitish Kumar Comment: नीतीश कुमार गुरुवार को सरदार पटेल भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. नीतीश ने इस दौरान बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की भी खूब तारीफ की.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सरदार पटेल भवन में गुरुवार (4 मई) को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि अब एक आध सौ साल में मुश्किल से धरती रहेगी. कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी, आमिर सुबहानी समेत कई अधिकारी भी थे. नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल वह टहलते हैं तो देखते हैं कि टहलने वाला मोबाइल पर ही लगा रहता है. यह देखकर उनका मन करता है कि उसको कहें कि पहले टहल लो. टहलते-टहलते मोबाइल पर ही बात कर रहे हो. पैर ही कहीं नीचे गिर जाएगा तब? इसी पर आगे कहा कि उन्हें तो लग रहा है कि एक-आध सौ साल अब मुश्किल से धरती रहेगी.

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को कहा कि आप कागज पढ़िए. पुरानी चीज को भी रखे रहिए. जितना काम होता है और जितने नियम हैं उसको कागज में रखिए. ऐसा नहीं कि सब मोबाइल में ही रख दीजिए. नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ जितने अधिकारी हैं आज कल मोबाइल में ही कुछ होता है तो देखते हैं और कागज छोड़ देते हैं. एक इसका फायदा है लेकिन दूसरा है कि लोग इसी में फंस गए हैं.

डीजीपी आरएस भट्टी की तारीफ की

इस दौरान कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की भी खूब तारीफ की. कहा कि ये तो बहुत अच्छे हैं. ये किसी अपराधी को छोड़ते नहीं हैं और निर्दोष को फंसाते नहीं हैं. नीतीश कुमार ने आरएस भट्टी को लेकर कहा कि ये तो यहां से चले गए थे. फिर हम पूछे कि आइएगा तो इन्होंने कहा कि हां आएंगे तो आ गए.

गुरुवार को पटना के नेहरू मार्ग स्थित सरदार पटेल भवन में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय का उद्घाटन किया. 342.31 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल भवन पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) एवं 74 थाना भवनों सहित 174 पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी/अग्निशमन भवनों का उद्घाटन किया.

साथ ही 684.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवनों सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया. बड़े स्तर पर थाना के भवनों का निर्माण कराया गया है. बचे हुए चार थानों के भवनों का भी निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने सभी थानों में लैंडलाइन हमेशा फंक्शनल रखने का भी निर्देश दिया. लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्ती करने का निर्देश भी दिया.

यह भी पढ़ें- Caste Census in Bihar: 'यह होकर रहेगा...', जातीय गणना पर लगी अंतरिम रोक के बाद बोले लालू, बताया क्यों डरती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
Bihar News: बिहार में लगातार बढ़ रहा तापमान, 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
बिहार में लगातार बढ़ रहा तापमान, 2 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
चिराग पासवान की पार्टी ने CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की यह इच्छा है'

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
Varanasi News: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
Embed widget