एक्सप्लोरर

Caste Census in Bihar: 'यह होकर रहेगा...', जातीय गणना पर लगी अंतरिम रोक के बाद बोले लालू, बताया क्यों डरती है BJP

Lalu Prasad Yadav Reaction on Caste Census: हाई कोर्ट से लगी अंतरिम रोक के बाद बिहार में जोरों पर राजनीति हो रही है. लालू ने कहा है कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है.

पटना: बिहार में हो रही जातीय जनगणना पर पटना हाई कोर्ट की ओर से फिलहाल रोक लगा दी गई है. पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) ने कहा है कि इस मामले में अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी, तब तक कोई डेटा सामने नहीं आएगा. हाई कोर्ट ने अब तक के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए भी कहा है. इस फैसले के बाद बिहार में जोरों पर राजनीति हो रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अब इस पर बीजेपी (BJP) को आड़े हाथों लेते हुए करारा हमला बोला है.

देश की जनता समझ चुकी है चालाकी: लालू

बिहार में मचे घमासान के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लालू यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा. भारतीय जनता पार्टी बहुसंख्यक पिछड़े हिंदुओं की गणना से डरती क्यों है? जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है. देश की जनता जातिगत जनगणना पर बीजेपी की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है.

तेजस्वी यादव बोले- ये तो सबके लिए था

इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी गुरुवार को बड़ा बयान दिया. तेजस्वी ने कहा कि जाति आधारित गणना लोगों के हित के लिए है. इस सर्वे की मांग भी जनता की थी. इस सर्वे से फायदा ये होता कि गरीबी दूर करना, पिछड़ेपन को दूर करना और समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे? यह सब उसमें था. लोगों की आर्थिक स्थिति क्या है? यह भी शामिल किया गया था. यह सर्वे विशेष जाति को लेकर नहीं था, ये तो सबके लिए था.

बीजेपी हमलावर, पढ़ें किसने क्या कहा

सम्राट चौधरी- बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जानबूझकर यह सब नाटक करवाए हैं. हाई कोर्ट में नीतीश सरकार ने सही से पक्ष नहीं रखा. इस वजह से हाई कोर्ट की ओर से अंतरिम रोक लगा दी गई है. नीतीश कुमार को असंवैधानिक कार्य करने की आदत है. इस आदेश के लिए पूरी तरह से नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं.

सुशील कुमार मोदी- पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज अगर हाई कोर्ट ने अंतरिम स्थगन आदेश दिया है तो इसके लिए बिहार की सरकार जिम्मेदार है. नीतीश कुमार को पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है, उनका पिछड़ा विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है. उन्हें लगता है कि एमवाई समीकरण है जिसके कारण इनकी सरकार चल रही है.

विजय कुमार सिन्हा- नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी शुरू से ही जातीय जनगणना का इस आधार पर समर्थन किया था कि यह एक समान नीति, पद्धति एवं कार्यान्वयन प्रारूप बनाकर सबकी सहमति लेंगे और इसे पूरा कराएंगे, लेकिन पहले दिन से इनकी नीयत में खोट है. नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि पहले इन्होंने 2022 में एनडीए छोड़ा और फिर इसके कार्यान्वयन के लिए त्रुटिपूर्ण नीति बनाई.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिले देवेश चंद्र ठाकुर, CM नीतीश को मिलेगा इनका साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget