एक्सप्लोरर

Caste Survey Report: 'अभी मत कुछ पूछिए... ', जातीय सर्वे की रिपोर्ट पर CM नीतीश कुमार ने खुद बताया अगला कदम

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार मीडिया से बात कर रहे थे. जातीय गणना की रिपोर्ट में जो आंकड़े हैं उसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं इस पर कहा चिंता मत करिए,

पटना: बिहार में हुई जाति आधारित गणना (Bihar Caste Based Survey) की रिपोर्ट दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिहार सरकार की ओर से पेश की गई थी. रिपोर्ट आने के बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar), तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और महागठबंधन के नेता तारीफ कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी सहित कई पार्टियों के नेता खामियां बता रहे हैं. इन सबके बीच अब नीतीश कुमार ने अगला कदम भी बता दिया है.

'हाउस में दी जाएगी एक-एक जानकारी'

सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार (11 अक्टूबर) को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, "जातीय गणना हम लोगों ने करवा दिया है तो अन्य राज्यों में भी इसकी चर्चा हो रही है. हम लोगों ने तो 9 पार्टियों के साथ मीटिंग करके सारी बातों को बता दिया. जब हाउस शुरू होगा तो एक-एक जानकारी, आर्थिक स्थिति की भी, हरके परिवार का जिसमें सभी जातियों का है उन सबका उसी समय पूरा का पूरा करके हाउस में भी रख दिया जाएगा. सब एमएलए-एमएलसी को भी दे दिया जाएगा."

'जो कुछ भी करना है सबसे विमर्श करके करेंगे'

इस प्रश्न पर कि लगातार जातीय गणना की रिपोर्ट में जो आंकड़े हैं उसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करिए, एक साथ हमलोगों ने बैठकर सभी पार्टियों के साथ मिलकर तय किया. बहुत अच्छा हो गया. अब इसको हाउस में रखेंगे. इसके बाद आगे क्या करना है या जो कुछ भी करना है सबसे विमर्श करके हमलोग करेंगे. नीतीश कुमार ने आगे हंसते हुए कहा कि अभी मत कुछ पूछिए.

अब नीतीश कुमार के बयान से साफ है कि विधानसभा सत्र में जातीय गणना की रिपोर्ट पर शीत युद्ध होने के संकेत हैं. बीजेपी के नेता अभी से ही आंकड़ों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू भी सवाल उठा चुके हैं. इन सबके बीच देखना होगा कि सदन में रिपोर्ट पेश करने के बाद क्या माहौल रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP ने उठाया लालू के दबाव का मुद्दा तो नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी पर खूब बोले CM

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget