एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: CM नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका! आज PK का दामन थामने जा रहा ये दिग्गज नेता

Bihar Politics: अमजद हसन जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं. आज वह जन सुराज में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. वे गया के रहने वाले हैं.

Bihar Politics: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल भी शुरू हो गया है. प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज में भी लगातार कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं. आज (बुधवार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है. जेडीयू में एक बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमजद हसन (Amjad Hassan) आज पीके का दामने वाले हैं. 

अमजद हसन जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं. आज वह जन सुराज में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. अमजद हसन मुख्य रूप से बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मोरा-मर्दाना गांव के रहने वाले हैं. वह काफी सुखी संपन्न और अपने इलाके में समाजसेवी के साथ-साथ एक अलग पहचान रखने वाले व्यक्ति हैं.

जेडीयू में काफी दिनों तक सक्रिय भूमिका में रहे

बताया जाता है कि गया जिले के मुस्लिम समाज में उनका एक बड़ा नाम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वह जेडीयू में काफी दिनों तक सक्रिय भूमिका में रहे. पार्टी की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई थी, लेकिन कुछ दिनों से वह पार्टी की नीतियों से नाराज चल रहे थे. ऐसे में अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है.

दरअसल वक्फ बोर्ड बिल को समर्थन के मामले को लेकर दो दिन पहले मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया सहित सात धार्मिक संगठनों ने जेडीयू की इफ्तार पार्टी का विरोध किया था. अब पार्टी के मुस्लिम नेता जब अलग हो रहे हैं तो ये भी जेडीयू के लिए चिंता का विषय है.

हलांकि मुस्लिम समाज से जेडीयू के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता पहले भी पार्टी छोड़कर प्रशांत किशोर का दामन थाम चुके हैं. जेडीयू के पूर्व सांसद और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे एवं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके मोनाजिर हसन जन सुराज की सदस्यता ले चुके हैं. भागलपुर के रहने वाले जेडीयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) इबरार अंसारी, प्रो. रिजवान आलम खान (जमुई)- पूर्व जेडीयू जिला अध्यक्ष (शिक्षक प्रकोष्ठ), मोहम्मद इरफान (जमुई)- जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और जेडीयू के पूर्व जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) जेडीयू को बाय-बाय कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में तेजस्वी यादव होंगे CM का चेहरा? आलाकमान के साथ बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी ने साफ की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget