एक्सप्लोरर

बिहार में लग सकता है 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन! कोर्ट से लगी फटकार के बाद कल जवाब देगी सरकार

बिहार में कोरोना संक्रमण के चलते बिगड़ते हालात पर पटना हाईकोर्ट ने भी तराज जताया है और राज्य सरकार से पूछा है कि बिहार में लॉकडाउन लगाने की क्या तैयारी है. सरकार को मंगलवार को जवाब देने के लिए अदालत की ओर से कहा गया है.

पटनाः कोरोना महामारी से बिहार को कैसे बाहर निकाला जाए इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही पटना की सड़कों पर निकलकर स्थिति का भी जायजा ले रहे हैं. सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. मरीजों की जरूरतों के लिए हमेशा तत्पर रहें. ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा की उपलब्धता हर हाल में पूरा कराएं. अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वाले लोगों पर नजर रखें ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. मंगलवार को अब फिर से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गई है. इसमें लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है और 15 दिनों का कंप्लीट लॉकडाउन लग सकता है. आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी. हालांकि एबीपी को जानकारी मिली है उसके अनुसार 15 मई तक ही लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

दरअसल, बिहार में कोरोना संक्रमण के चलते बिगड़ते हालात पर पटना हाईकोर्ट ने भी तराज जताया है और राज्य सरकार से पूछा है कि बिहार में लॉकडाउन लगाने की क्या तैयारी है. सरकार को मंगलवार को जवाब देने के लिए अदालत की ओर से कहा गया है. न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह और न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से सरकार के सिस्टम को फ्लॉप बताया.

गौरतलब हो कि बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को फिर एक बार नगर भ्रमण किया. सीएम का काफिला एक अन्ने मार्ग से निकला और बेली रोड होते हुए सबसे पहले रूपसपुर पहुंचा. यहां नगर भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री दानापुर टेंपो स्टैंड पहुंचे. उन्हों कई इलाकों का गाड़ी में बैठकर उन्होंने शहर का जायजा लिया. इसके पहले भी नीतीश कुमार कुछ दिनों पहले जायजा लेने के लिए निकले थे.

आईएमए के साथ कई संगठन कर रहे लॉकडाउन की मांग

बिहार में लॉकडाउन लगाने के संबंध में मुख्यमंत्री को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अवगत भी करा दिया है. आईएमए का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा के कई विशेषज्ञों से बातचीत की गई है. इसमें यह सामने आया है कि बिहार में लॉकडाउन लगाना जरूरी है. संभावना इस बात की भी है कि मुख्यमंत्री का आज नगर भ्रमण इसी मामले को लेकर है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः भागलपुर में 2 साल की बच्ची और उसकी मां को जिंदा जलाया, ससुराल वाले फरार

मांझी ने ली चुटकी, बोले-जिनके लिए शहाबुद्दीन ने दांव पर लगा दी जिंदगी वे जनाजे में भी न पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Embed widget