एक्सप्लोरर

मांझी ने ली चुटकी, बोले-जिनके लिए शहाबुद्दीन ने दांव पर लगा दी जिंदगी वे जनाजे में भी न पहुंचे

शहाबुद्दीन का बीते शनिवार को कोरोना से निधन हो गया था. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद परिवार पर हमला बोला. इसके पहले पहले भी वो शहाबुद्दीन के हुए निधन के बाद कई ट्वीट कर चुके हैं.

पटनाः आरजेडी सांसद और बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का बीते शनिवार को कोरोना से निधन हो गया था. इधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद परिवार पर हमला बोला. सोमवार को मांझी ने ट्वीट कर लिखा “अल्लाह शहाबुद्दीन मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में उंचा मुकाम दें. जिन लोगों के लिए मरहूम ने पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी आज वह और उनका खानदान मरहूम के जनाजे में भी शामिल नहीं हुआ. इस गलती के लिए ना तो उनकी रूह उन्हें माफ करेगी ना ही अवाम. सब याद रखा जाएगा, सब कुछ याद रखा जाएगा.

इसके पहले सोमवार को ही जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि सिवान के पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन मरहूम के निधन की न्यायिक जांच और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए."

इससे पहले पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "बिहार के कद्दावर नेता पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन का इलाज के दौरान कोरोना से हुई असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें."

वहीं, हम नेता और प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा, "हमारी पार्टी का शुरू से मानना है कि शहाबुद्दीन साहब की मौत के पीछे कुछ राज है, जिसे छिपाया जा रहा है. इसलिए हमारी पार्टी के नेता ने पूर्व सांसद के निधन मामले की जांच की मांग की है. साथ ही शहाबुद्दीन सिवान के सांसद रहे हैं, इस वजह से उनका संस्कार राजकीय तरीके से होना चाहिए." 

शहाबुद्दीन के निधन पर सरकार को घेर चुके हैं दानिश रिजवान

मालूम हो कि इससे पहले भी दानिश रिजवान भी मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन पर सरकार को घेर चुके हैं. शानिवार को पूर्व सांसद के निधन के बाद उन्होंने बयान जारी कर कहा था, "शहाबुद्दीन साहब की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है. अगर उनका ठीक से इलाज हुआ होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी, उनके परिवार के साथ जुल्म हुआ है. मुस्लिम समाज ये कभी नहीं भूलेगा."

यह भी पढ़ें- 

शहाबुद्दीन की मौत के बाद सोशल मीडिया अकाउंट ने बढ़ाई राजद की मुश्किलें, तेजस्वी को करना पड़ा ट्वीट

पटनाः कोरोना मरीजों के लिए इंडोर स्टेडियम में बना अस्पताल हुआ शुरू, ऑक्सीजन के साथ 110 बेड की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget