एक्सप्लोरर

Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर क्या बोले BJP नेता निरहुआ? निशांत के नाम पर दिया ये जवाब

Bihar Next CM: दिनेश लाल यादव ने बिहार में बदलाव की तारीफ की है. कहा कि पहले शूटिंग के लिए मुंबई जाते थे. अब देखिए हम मुंबई से बिहार आए हैं शूटिंग के लिए. पढ़िए और क्या कहा है.

बीजेपी नेता और भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ बीते बुधवार (01 अप्रैल, 2026) की रात पटना पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया दी. जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाया जाए, इस पर निरहुआ ने कहा कि ये तो एनडीए का जो शीर्ष नेतृत्व है वो तय करेगा कि कौन बनेगा. इसके बारे में हम लोगों को नहीं पता होता है. 

मीडिया ने सवाल किया कि क्या लगता है कि निशांत में काबिलियत है? इस पर निरहुआ ने कहा कि इसमें आप कुछ कयास नहीं लगा सकते हैं. सम्राट चौधरी के नाम पर भी यही कहा कि ये तो नेतृत्व तय करेगा. 

तेजस्वी यादव पर भी किया हमला

नालंदा में एक महिला के साथ हुई घटना के बाद उसका वीडियो वायरल हुआ था और विपक्ष सरकार को लेकर सवाल उठा रहा है. इससे जुड़े सवाल पर निरहुआ ने कहा कि जिसने भी ऐसा किया होगा इलाज होगा. कोई भी व्यक्ति अगर इस तरह के कृत्य में पाया जाएगा तो उसका अच्छे से इलाज होगा. पहले की सरकार नहीं है कि कोई बच पाएगा. तेजस्वी यादव को कहिए कि वो अपने कार्यकाल (माता-पिता) की समीक्षा करें.

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर बम धमाका हुआ है. इस पर कहा, "अरे कैसे धमाका हो गया… हम तो फ्लाइट में थे. जानकारी तो नहीं है…" 

'ममता बनर्जी ने बंगाल को किया गुमराह'

दिनेश लाल यादव ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी हमला किया. इस सवाल पर कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि बीजेपी बंगाल में अन्य जगह से वोटरों को लाकर वोटर लिस्ट में जोड़ रही है. इस पर कहा कि कहां से लाकर जोड़ रही है? ममता दीदी अब जान चुकी हैं कि उनका समय आ गया है क्योंकि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है. ममता दीदी ने बंगाल को गुमराह किया. जो पहले से कल-कारखाने थे वो भी खत्म हो गए. 

नीतीश कुमार की निरहुआ ने की तारीफ

बातचीत के क्रम में निरहुआ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी तारीफ की. उन्होंने बिहार में बदलाव को लेकर कहा कि पहले बिहार से शूटिंग के लिए मुंबई जाते थे. अब देखिए हम मुंबई से बिहार आए हैं शूटिंग के लिए. बिहार में ये बदलाव हुआ है. नीतीश कुमार के कार्यकाल पर कहा, "नीतीश जी की ही देन है कि हम लोगों ने बिहार को बदलते देखा. हमने पहले के भी बिहार को देखा है. ये (पटना) हवाई अड्डा पहले बस अड्डा की तरह दिखता था. आज सड़कें देखिए. पटना का मरीन ड्राइव देखिए. यह सब कहीं न कहीं नीतीश कुमार की ही देन है. नीतीश कुमार जहां भी रहेंगे बिहार के लिए काम करेंगे."

पवन सिंह राज्यसभा जाएंगे? इस पर कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है. हम लोग कार्यकर्ता होने के नाते, चाहे पवन सिंह हों, निरहुआ हो, तो हम लोग प्रचार करते हैं. जैसे-जैसे जिम्मेदारी मिलती है काम करते हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget