एक्सप्लोरर

Bihar News: तेजस्वी यादव पर भड़के निखिल आनंद ने क्यों कहा- 'बिहार या यह देश किसी के भी बाप का नहीं '

Nikhil Anand News: बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी लालू यादव के बेटे नहीं होते उनका राजनीतिक वजूद आज नहीं होता.

पटना:  बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा है कि वे गंभीर राजनीति करें और भाषा की मर्यादा का ख्याल रखें. लोकतांत्रिक राजनीति में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा बोलकर तालियां बटोरी जा सकती हैं लेकिन इससे कतई भी सराहा नहीं जा सकता है.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी जब कहते हैं कि किसी के बाप का मजाल है क्या? तो उन्हें यह जान लेना चाहिए कि लोकतंत्र में किसी के भी बाप का मजाल नहीं है और बिहार या यह देश किसी के भी बाप का नहीं है. 

'राजद में नेतृत्व की कमान परिवार के लिए रिजर्व है'

निखिल आनंद ने कहा कि अपशब्दों के प्रयोग से पहले तेजस्वी यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए क्योंकि वह खुद राजनीति में अपने पिता की बदौलत स्थापित हैं. अगर तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे नहीं होते और राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद के परिवार की पार्टी नहीं होती तो तेजस्वी का राजनीतिक वजूद आज नहीं होता. राजद में ज्यादा बेहतर और काबिल नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष जरूर कर रहे लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी नेतृत्व के स्तर पर नहीं उभर सकते हैं. राजद में नेतृत्व की कमान परिवार के लिए रिजर्व है.

'नरेंद्र मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे'

निखिल आनंद ने कहा कि लालू यादव ने आडवाणी को झांसा देकर और धोखे से गिरफ्तार किया. महात्मा गांधी सेतु के समीप ही लालूजी उन्हें गिरफ्तार करना चाहते थे लेकिन बीजेपी नेता नित्यानंद राय द्वारा जन मुहिम खड़ा कर विरोध करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके.

वहीं विपक्षी एकता की कवायद पर निखिल आनंद ने कहा कि आरजेडी के दबाव के कारण नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका की तलाश कर रिटायरमेंट का प्लान कर रहे हैं.

नरेंद्र मोदी 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं परिवारवाद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई और पॉकेट की राजनीतिक दुकानों के नेता चुनाव आने पर मेंढकों की तरह टर्र-टर्र करते हुए विपक्षी एकता की वकालत कर रहे और सुर अलाप रहे हैं. 'विपक्षी' एकता की मुहिम में लगे यह सारे लोग साइबेरियन 'पक्षी' बनके चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: Watch: 'ऐसे CM को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए', सम्राट चौधरी का नीतीश पर हमला, बौखलाई JDU ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget