एक्सप्लोरर

Watch: 'ऐसे CM को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए', सम्राट चौधरी का नीतीश पर हमला, बौखलाई JDU ने क्या कहा?

Bihar Politics: सम्राट चौधरी पुल गिरने के बाद निरीक्षण करने पहुंचे थे. सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो यह विकास मॉडल है, यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है.

पटना: सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के ध्वस्त होने के बाद से सियासत लगातार तेज है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने पुल गिरने के मामले पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला और कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए. सम्राट चौधरी पुल गिरने के बाद निरीक्षण करने पहुंचे थे. शुक्रवार (9 जून) को ट्विटर पर उन्होंने अपना बयान पोस्ट किया है.

सम्राट चौधरी ने कहा- "मैं यहां पहले पीपा पुल बनाना चाहता था. बाद में 2012 में यहां पर एक फुल स्ट्रक्चर्ड पुल बनाने का सपना देखा. 2014 में पुल बनाने की स्वीकृति दिलाकर हमलोगों ने शिलान्यास करवाया. मैं क्या जानता था कि एक इंजीनियर मुख्यमंत्री बिहार में हो और पूरी की पूरी इंजीनियरिंग ही फेल हो गई. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है."

सम्राट ने कहा- कई जगह ध्वस्त हुए हैं पुल

सुल्तानगंज-अगुवानी ब्रिज ध्वस्त होने पर सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि यह दो जिलों को जोड़ने वाला पुल बन रहा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो यह विकास मॉडल है, यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. भ्रष्टाचार के कारण यह पुल ध्वस्त हो गया. इसके साथ-साथ कई जगह पुल ध्वस्त हुए हैं. पहले पता नहीं चलता था, लेकिन जब मैं घुमा तो पता लगा कि पूर्णिया में ऐसे चार-चार जगह पुल ध्वस्त हुए हैं. इसका मतलब है कि इंजीनियरिंग पूरी तरह फेल है. ऐसे मुख्यमंत्री जो अपने आप को इंजीनियर कहते हैं इनको तो चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए.

सम्राट चौधरी को बोलने की बीमारी हो गई है: जेडीयू

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया. उन्हें बोलने की बीमारी हो गई है. सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विरोध में इतना अलबला गए हैं कि पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं. सम्राट चौधरी क्यों बेचैन हो रहे हैं. बीजेपी ने तो पहले ही साफ कर दिया है कि आरएसएस बैकग्राउंड वाला ही कोई बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री होगा. सम्राट चौधरी चाहे जितना भी उछल लें कुछ होना जाना नहीं है. सब लोग समझ रहे हैं कि सम्राट चौधरी अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए बीजेपी में गए हैं.

बीजेपी को तो चुल्लू भर पानी भी नसीब नहीं होगा: आरजेडी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पुल गिरने पर भारतीय जनता पार्टी बेचैन है. उनको पता है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में बीजेपी शामिल है. हर एक चीज की जांच हो रही है. दोषियों पर कार्रवाई होगी और जो कंपनी है उसके कॉन्ट्रैक्टर से जुर्माना वसूला जाएगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए. हम तो कहते हैं कि बीजेपी को चुल्लू भर पानी भी नहीं मिलेगा. हम लोग एक-एक चीज की पोल खोलेंगे और कठोर कार्रवाई होगी. जब बीजेपी शासन में थी तब यही पुल हवा में गिरा था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश भी PM मोदी के साथ वही करेंगे जो लालू ने आडवाणी के साथ किया था? तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget