एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में नदी की बाढ़ में फंसे दो लोग, जान पर बन आई आफत, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जिंदगी

Bihar Flood: नवादा के गोविंदपुर क्षेत्र में बाढ़ में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया. फंसे लोगों की पहचान बिसो यादव और नीतीश कुमार के रूप में हुई है. प्रशासन ने रेस्क्यू बाहर निकाला.

Nawada News: नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाका गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डेल्हुआ-कुतरुचक के बीच सकरी नदी की बाढ़ में शुक्रवार को दो लोग फंस गए. एसडीआरएफ टीम को गया से बुलाया गया. दोनों लोगों को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर काफी मशक्कत की गई. प्रशासन ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया. फंसे लोगों की पहचान नागेश्वर यादव के 55 वर्षीय पुत्र बिसो यादव और बाबूलाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

मिली जानकारी के अनुसार डेल्हुआ गांव से कुछ लोग नदी पार कर रहे थे. इसी बीच नदी में बाढ़ आ गई. इससे आधा दर्जन से अधिक लोग पानी में फंस गए, लेकिन इसमें बहुत लोग किसी तरह अपनी जान बचा ली जबकि दो लोग फंसे रह गए. वहीं, मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन पानी का सैलाब सभी डरे हुए थे. इसकी सूचना गोविंदपुर बीडीओ को दी गई. जानकारी पाते ही बीडीओ कुमार शैलेंद्र और पुलिस बल मौके पर पहुंच गई. घटना की जानकारी जिला प्रशासन के आला अधिकारी को दी गई. एसडीआरएफ टीम को भी बुला लिया गया. 

एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू 

एसडीएम पीयूष कुमार ने कहा कि बाढ़ का पानी काफी तेज आ गया है. इसी दौरान दो लोग नदी में फंस गए जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. जानकारी मिलते ही तीन घंटा के अंदर हम लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाले हैं. ग्रामीण ने बताया था सुबह 6:00 बजे ही नदी में फंसे थे, लेकिन हम लोगों को काफी देर के बाद जानकारी दी गई. नदी में एक जगह पर काफी ऊंचाई है उसी स्थान पर एक दूसरे को पकड़ कर दोनों व्यक्ति बैठे थे. दोनों लोग सुरक्षित हैं. दोनों व्यक्तियों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Nalanda News: युवक नालंदा से किशोरी को लेकर भागा पटना, होटल में किया यौन शोषण, अब मामला पहुंचा थाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget