एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में सरकारी विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक से जा रहे थे स्कूल

Nalanda Crime: घटना के बाद अरुण कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने के कारण सीधे पटना रेफर कर दिया गया.

नालंदा: बिहार के नालंदा में बदमाश बेखौफ हो गए हैं. लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. अभी बीते सोमवार (02 अक्टूबर) की सुबह ही बीजेपी के मंडल महामंत्री सोनल सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. अब इसी तरह की और घटना हुई है. गुरुवार (05 अक्टूबर) की सुबह एकंगरसराय थाना इलाके के चम्हेड़ा चिमनी भट्ठा के पास सरकारी स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर को गोली मार दी. फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग निकला.

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह अरुण कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर स्कूल जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. एक गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गए. गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद अरुण कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने के कारण सीधे पटना रेफर कर दिया गया.

गोली मारने की वजह का खुलासा नहीं

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शुरुआती तौर पर लोगों से जानकारी ली. प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसलपुर में तैनात हैं. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के कई शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए. हालांकि अभी तक यह मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर बदमाशों ने क्यों गोली मारी है. जख्मी अरुण कुमार की पत्नी गया जिले में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं.

इस मामले में एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. जांच की जा रही है. अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस जख्मी से बयान लेकर जांच की करेगी. घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में शराब के लिए छापेमारी करने गई थी पुलिस, एक शख्स की डूबने से मौत के बाद बवाल, वाहन फूंके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget