एक्सप्लोरर

'...तो मुफ्त में राशन नहीं देना पड़ता', पटना पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, PM मोदी पर जमकर बरसे

Chandrashekhar Azad: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से समाधान रैली का आयोजन किया गया था. चंद्रशेखर आजाद ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठाए हैं.

Chandrashekhar Azad Samadhan Rally Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. तमाम पार्टियों की रैलियां हो रही हैं. उत्तर प्रदेश से बिहार की राजनीति में जमीन तलाशने के लिए नगीना से सांसद चंद्रशेखर रविवार (08 दिसंबर) को पटना पहुंचे. पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से समाधान रैली (Samadhan Rally) का आयोजन किया गया था. रैली में लोगों की भीड़ दिखी. कार्यक्रम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर बरसे.

मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने रैली को संबोधित करते हुए मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान बुनियादी जरूरत है. खाने के लिए रोटी, पहनने के लिए कपड़ा, सिर ढकने के लिए घर, पीने के लिए साफ पानी और आत्म सम्मान का जीवन यह बुनियादी जरूरतें हैं. 75 साल की आजादी के बाद भी आज भी सरकारें अंतिम व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान, अच्छे कपड़े और पीने के लिए पानी की व्यवस्था कराने में कामयाब नहीं हो पाई है. यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी विफलता है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो काम आजादी के 10 साल के बाद हो जाना चाहिए था वो काम आजादी के 75 साल बाद भी नहीं हुआ है. इसका उदाहरण है कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देते हैं. अगर इस देश में लोगों के जेब में पैसा होता, वो गरीबी के जीवन से निकल पाते तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन नहीं देना पड़ता. 

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा, "भारत का खून स्वाभिमनिक खून है. ये हाथ फैलाने में नहीं मजबूती से संघर्ष करने में भरोसा रखता है, लेकिन उनको मजबूर किया गया हाथ फैलाने के लिए सिस्टम बनाकर किया गया है."

किसानों के मार्च पर क्या बोले चंद्रशेखर आजाद?

चंद्रशेखर आजाद ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर कहा, "सरकार उनकी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं कर रही है? सरकार ने उनसे वादे किए थे, सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन वादों को पूरा क्यों नहीं किया गया. हम किसानों के साथ खड़े हैं."

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव 2025 में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, अभी से दावा ठोका, खुद बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लगा था मेरे पतिदेव…', पवन सिंह तलाक पर अड़े, ज्योति सिंह ने क्यों बढ़ाया विवाद?
'मुझे लगा था मेरे पतिदेव…', पवन सिंह तलाक पर अड़े, ज्योति सिंह ने क्यों बढ़ाया विवाद?
बिहार में हार के बाद प्रशांत किशोर ने बनाया नया प्लान, जनसुराज में हो रहा यह बड़ा बदलाव
बिहार में हार के बाद प्रशांत किशोर ने बनाया नया प्लान, जनसुराज में हो रहा यह बड़ा बदलाव
Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर क्या बोले BJP नेता निरहुआ? निशांत के नाम पर दिया ये जवाब
बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर क्या बोले BJP नेता निरहुआ? निशांत के नाम पर दिया ये जवाब
CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सिक्योरिटी हो जाएगी डबल! हो गया बड़ा फैसला
CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सिक्योरिटी हो जाएगी डबल! हो गया बड़ा फैसला

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
Live: ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Viral Video : वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
Embed widget