एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव 2025 में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, अभी से दावा ठोका, खुद बताया कारण

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने हाजीपुर में बयान दिया है. वे एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. पढ़िए आरजेडी विधायक ने चुनाव से पहले और क्या कुछ कहा है.

Tej Pratap Yadav News: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने दावा ठोका है कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव अभी हसनपुर से विधायक हैं. 2015 में उन्होंने महुआ से ही चुनाव जीतकर राजनीति में एंट्री की थी. अब वे अपनी सीट बदलने के मूड में हैं. रविवार (08 दिसंबर) को तेज प्रताप यादव हाजीपुर पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत में सीट को लेकर बयान दिया है.

तेज प्रताप यादव जौहरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन में पहुंचे थे. महुआ से ही चुनाव लड़ने की इच्छा तेज प्रताप यादव ने क्यों जताई इसके पीछे का कारण भी उन्होंने खुद ही बताया. तेज प्रताप ने कहा, "महुआ मेरा पुराना विधानसभा क्षेत्र है. हमने महुआ विधानसभा क्षेत्र में काम किया है. महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाने का काम किया है जो बनकर तैयार हो रहा है. महुआ में सड़क का निर्माण कराया है. जनता बुला रही है तो हम महुआ जाएंगे. मेरा पुराना क्षेत्र है." 

2020 में बदल गई थी तेज प्रताप यादव की सीट

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 2015 में महुआ से तो लड़े थे लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई थी. तेज प्रताप यादव को हसनपुर से टिकट दिया गया था. हालांकि वे जीत गए. अब तेज प्रताप यादव को अपनी पहली और पुरानी वाली सीट याद आ रही है. चुनाव में वक्त जरूर है लेकिन देखना होगा कि उनकी इस इच्छा पर पार्टी के आलाकमान क्या तय करते हैं.

वर्तमान में महुआ विधानसभा सीट से मुकेश रोशन विधायक हैं. वह आरजेडी से ही हैं. तेज प्रताप यादव के इस बयान से मुकेश रोशन की टेंशन बढ़ सकती है. उधर हॉस्पिटल के उद्घाटन को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा, "मेरा उद्देश्य यही है कि ग्रामीण, निर्धन एवं जरूरतमंदों का समय पर सही इलाज एवं गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज हो सके."

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री होश में नहीं...', BPSC अभ्यर्थियों के लिए तेजस्वी यादव बोले- 'एक-दो दिन के लिए सर्वर खोलें, मौका दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget