एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मुंगेर में शादी से पहले सजने संवरने पार्लर में पहुंची थी दुल्हन, गांव के ही युवक ने मार दी गोली, जानें पूरा मामला

Munger News: मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र का है. घायल युवती की पहचान तारापुर दियारा के महेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है.

मुंगेर: जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर्स वर्क्स स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार की रात दुल्हन संवरने पहुंची थी. इस दौरान एक युवक ने उस पर गोली (Munger News) चला दी. पार्लर में घुसकर गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया. पुलिस ने पिस्टल और खोखा बरामद किया है. युवती की रविवार की रात शादी होनी थी. इलाज के लिए सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है, चिकित्सकों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताया है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर राजेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की पूछताछ में जुट गई है.

रविवार को होनी थी शादी 

दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा के महेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार की 26 वर्षीय बेटी अपूर्वा कुमारी की रविवार की शादी होनी थी. अपूर्वा की बारात खड़गपुर से आ रही थी. शादी से पहले अपूर्वा कस्तूरबा वाटर्स वर्क्स के पास ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए गई थी. इस बीच गांव का ही अमन कुमार पहुंचा और युवती को पीछे से गोली मार दी.  गोली चलते ही दुल्हन गिर गई. पार्लर में अफरा-तफरी मच गई. अमन कुमार बिहार पुलिस का जवान है, फिलहाल पटना में उसकी तैनाती है.

सीसीटीवी के फुटेज से हुई है पहचान 

घटना के बाद परिवार वालों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच करने पार्लर पहुंची. पार्लर के संचालक और कर्मियों से पूछताछ की. सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाला रही है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाएगा. युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले को लेकर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस हर एंगल से इसकी जांच पड़ताल कर रही है.

घटना को अंजाम देकर पिस्टल छोड़कर भागा आरोपी

पार्लर के कर्मचारियों ने बताया कि युवती के साथ ही युवक आया था. सजने संवरने के दौरान युवती के पीछे ही युवक खड़ा था. कर्मियों ने बताया कि उन्हें लगा कि परिवार का ही कोई सदस्य है. इस बीच अमन ने पिस्टल में गोली लोड की और युवती पर पीछे से गोली चला दी. इसके बाद युवक खुद को गोली मारने का प्रयास किया, इसमें वह सफल नहीं हुआ. कर्मियों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया. इस बीच वह किसी तरह भाग निकला.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'आरसीपी सिंह फ्यूज बॉल हैं, जो...', चुनौती देते हुए मंत्री श्रवण कुमार बोले- '...तो हमलोग राजनीति से संन्यास ले लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget