एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'आरसीपी सिंह फ्यूज बॉल हैं, जो...', चुनौती देते हुए मंत्री श्रवण कुमार बोले- '...तो हमलोग राजनीति से संन्यास ले लेंगे'

Shravan Kumar News: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि यदि आरसीपी सिंह को बिहार में कहीं से भी लोकसभा का टिकट मिलेगा तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी.

नालंदा: बिहारशरीफ में अपने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कई कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी गई. इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने आरसीपी सिंह पर जमकर निशाना साधा. आरसीपी सिंह के इस बयान पर भी मंत्री ने पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि था  ''हमसे लड़ने की औकात नहीं, मेरी बेटी जवाब देगी".

श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं. वे पूरी तरह घबराहट में है. वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने यह भी कहा ''भारतीय जनता पार्टी जानती है उनके अंदर क्या तासीर है. भारतीय जनता पार्टी आरसीपी सिंह को 3 साल से इस्तेमाल कर रही है. इस्तेमाल करते-करते बीजेपी समझ चुकी है कि आरसीपी सिंह फ्यूज बॉल हैं जो कभी जल नहीं सकती और नीतीश कुमार को चुनौती देते हैं.''

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि नालंदा से 3 बार सांसद कौशलेंद्र कुमार रहे हैं. उन्होंने चुनौती दी कि हिम्मत है तो आरसीपी सिंह को लोकसभा का टिकट देकर देख लें, मुझे नहीं लगता है कि उन्हें कहीं से टिकट मिलेगा. उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी बड़े नेता आरसीपी सिंह को नालंदा से टिकट देंगे तो वर्तमान सांसद कौशलेंद्र कुमार से तीन लाख वोट से हारेंगे यदि ऐसा नहीं होगा तो हमलोग राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि यदि आरसीपी सिंह को बिहार में कहीं से भी लोकसभा का टिकट मिलेगा तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जेडीयू के लिए कोई चुनौती नहीं. उन्होंने कहा कि बिहार से बीजेपी का सफाया होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली और लाला किला बहुत नजदीक हो जायेगा.

मंत्री ने यह भी कहा ''आरसीपी सिंह को टिकट नहीं मिलेगा वो जिस तरह से गए हैं उनकी औकात और हैसियत तो बीजेपी जानती है.'' हम पार्टी द्वारा लोकसभा में पांच सीट की मांग पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जब समय आएगा तो तय होता है, इसमें जो बड़े नेता हैं वो बैठक कर तय करते हैं, जब समय आएगा तो उसकी चर्चा भी होगी और बैठक कर हमारे बड़े नेता निर्णय भी लेंगे.

इसे भी पढ़ें: BJP Reaction: विपक्षी एकता पर BJP ने CM नीतीश को दी सलाह, कहा- PM बनने का ‘दिवास्वप्न’ छोड़ बिहार पर ध्यान दें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget