एक्सप्लोरर

Bihar News: तेजस्वी यादव के लिए ये खास काम करेंगे VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी, दिवाली के दिन खुद ही किया एलान

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को बयान जारी किया है. सहनी ने यह भी कहा कि बीजेपी की नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी खड़ी है.

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को दिवाली के दिन स्पेशल गिफ्ट दिया है. सोमवार की शाम मुकेश सहनी ने बयान जारी कर एलान किया कि उनकी पार्टी बिहार की दो विधानसभा सीट मोकामा (Mokama) और गोपालगंज (Gopalganj) पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी.

मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि बीजेपी की नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी खड़ी है और महागठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देकर उनको जिताने का काम करेगी. उन्होंने गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदाताओं के नाम एक पत्र भी जारी किया है जिसमें उन्होंने मार्मिक अपील की है. जारी पत्र में मुकेश सहनी ने विस्तार से अपने बारे में जानकारी दी है कि उन्होंने किस तरीके से बिहार से मुंबई जाकर अपने आप को स्थापित किया.

क्या लिखा है पत्र में?

मुकेश सहनी ने पत्र में लिखा है कि अपने समाज के हक और हुकूक के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा. 2019 के लोकसभा, 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लिखा कि इन दोनों ही चुनाव में उन्होंने उस सर्व समाज के लोगों को टिकट दिया. सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने उन्हें मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी. वे अपने विभाग के माध्यम से बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन बीजेपी के षड्यंत्र के कारण पार्टी के चार विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं और मंत्रिमंडल से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया.

'बीजेपी के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई'

पत्र में नगर निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने लिखा है कि बीजेपी एवं कोर्ट की मिलीभगत के कारण नगर निकाय चुनाव पर स्टे लगाया गया है. बीजेपी के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी. कहा कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिलेगी और यह आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेलर होगा.

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू, पटना में भी रहेगा असर, यहां देखें पूरी जानकारी, ना करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget