एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू, पटना में भी रहेगा असर, यहां देखें पूरी जानकारी, ना करें ये काम

Patna News: सूतक लगने के बाद मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए. आज से पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था लेकिन उस वक्त सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखा था.

Solar Eclipse 2022: कोलकाता समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा. पटना में सूर्य ग्रहण की अवधि में ही सूर्यास्त हो जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में आज शाम 4:42 मिनट से सूर्य ग्रहण लगेगा जिसकी अवधि 40 मिनट होते हुए 5:22 मिनट पर समाप्त होगी. पटना में सूर्यास्त का समय 5:15 मिनट है. इस कारण पटना में 33 मिनट सूर्य ग्रहण दिखेगा और सूर्य ग्रहण काल में ही सूर्यास्त हो जाएगा. मौसम विज्ञान और ज्योतिष विज्ञान दोनों बताते हैं कि आज का सूर्य ग्रहण खंडग्रास होगा जो आधे से भी कम सूर्य ग्रहण दिखेगा.

12 घंटे पहले लग चुका है सूर्य ग्रहण का सूतक

ज्योतिष विद्या के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लगता है जो आज सुबह 4:42 बजे से शुरू हो चुका है. आज पटना के सूर्योदय का समय 6:23 है. पटना के कटैया घाट राम जानकी मंदिर के पुजारी रामसुंदर शरण कहते हैं कि सूतक लगने के बाद मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए. उस वक्त से मंदिर का पट बंद हो जाता है. प्रतिमा पर कभी भी स्पर्श नहीं करना चाहिए जब तक कि सूर्य ग्रहण पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाए.

हालांकि पुजारी रामसुंदर शरण का कहना है कि ज्योतिष विद्या के अनुसार सूतक लगने के बाद गंगा नदी के किनारे या किसी पवित्र जगह पर बैठकर किसी भी सिद्धि के लिए मंत्र जाप करना बहुत ही लाभकारी है. उस व्यक्ति को हर फल की सिद्धि होती है. इस दौरान जाप और हवन करना उचित माना गया है. मौसम विज्ञानी राजेश कुमार ने बताया कि विज्ञान को सूतक से कोई लेना देना नहीं है. विज्ञान में सूतक का कोई मतलब नहीं है.

अगले महीने में लगेगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि आज से पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था लेकिन उस वक्त सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखा था. सिर्फ यूरोपीय देशों में सूर्य ग्रहण का असर देखा गया था. अगले महीने आठ नवंबर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन  पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा. उस दिन चंद्रोदय का समय 5:09 है. इसके तीन मिनट बाद 5:12 से चंद्र ग्रहण शुरू होगा. 6:19 पर चंद्रग्रहण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. इस बीच पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा. इससे पहले चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगा था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव के लिए ये खास काम करेंगे VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी, दिवाली के दिन खुद ही किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget