एक्सप्लोरर

Mukesh Sahni: हिंदुओं की आबादी कम होने के सवाल पर भड़के मुकेश सहनी, पीएम मोदी को लेकर की विवादास्पद टिप्पणी

Mukesh Sahni: प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद की एक रिपोर्ट को लेकर सियासत गरमा गई है. दरअसल, 1950 से 2015 के बीच आबादी को लेकर इसमें अध्ययन किया गया है. इस पर मुकेश सहनी ने बयान दिया है.

Mukesh Sahni: बिहार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी गुरुवार को हिंदुओं की आबादी कम होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर भड़क गए और विवादास्पद टिप्पणी कर दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसंख्या बढ़ानी चाहिए. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में सहनी ने कहा कि जनसंख्या अगर घट रही है, तो मोदी को कहिए बढ़ाने के लिए, हम उसमें क्या कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि हम हम दो, हमारे दो को मानते हैं, जिसे जनसंख्या बढ़ानी है, उनको किसी ने रोका नहीं है.

आगे उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में दूसरी शादी नहीं हो सकती है जब तक डाइवर्स नहीं होगा. आबादी बढ़ाना है तो यह भारत सरकार और प्रधानमंत्री तय करे कि क्या करना है. इसमें विपक्ष से क्यों सवाल किया जा रहा है? इस पर जनता के बीच में क्यों बात कर रहे हैं?

यह चिंता का विषय नहीं है- मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या कम होने के विषय पर उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है. मेरा मानना है कि परिवार जितना छोटा होगा, उतना सुखी होगा और जितना बड़ा होगा, उतनी परेशानी होगी. सहनी ने कहा कि केवल बच्चों को पैदा कर छोड़ देना ठीक नहीं है, उनकी देखभाल जरूरी है. जितना बड़ा परिवार होगा उतनी परेशानी होगी. महंगाई है. उनके लिए हर चीज का व्यवस्था देना है. हमारे बच्चे से बहुत लगाव होता है, प्यार होता है, स्नेह होता है. हम चाहेंगे कि हमारे बच्चे हमसे भी ऊंचा स्थान पर जाए. उसके लिए क्या करना पड़ेगा.

आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट से मचा घमासान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में वर्ष 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.82 प्रतिशत कम हुई, जबकि इसी अवधि में देश में मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: Giriraj Singh: 'इसका खामियाजा भुगतना होगा', लव जिहाद और सनातन पर गिरिराज सिंह के बयान से सियासत गरमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget