एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'अभी बहुत कुछ बाकी है...'

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने बुधवार को बयान जारी किया है. कहा है कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं आ रही है. बीजेपी को अभी कई साथियों की जरूरत पड़ेगी.

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले ही बिहार की सियासत बदल गई है. आने वाले वक्त में और क्या-क्या बदलेगा इसको लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. बुधवार (31 जनवरी) को बयान जारी करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ा बदलाव हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है. उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के मुरेठा के पीछे का राज भी बताया है.

मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि आज जो प्रदेश की राजनीति में स्थिति दिख रही है उसमें बहुत जल्द फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. बिहार में जिस तरह हाल के दिनों में उथल-पुथल देखा गया है उसे किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता है. ऐसे बड़े दलों को जनता की कोई फिक्र नहीं है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि जोड़-तोड़ की राजनीति के बदले राजनीतिक दलों को एक विचारधारा के साथ काम करना चाहिए.

एनडीए में हालत ठीक नहीं: मुकेश सहनी

आगे वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जब तक अपना मुरेठा नहीं खोलते हैं तब तक एनडीए में हालत ठीक नहीं समझी जा सकती है. एनडीए में लड़ाई है, तभी अब तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका.

मुकेश सहनी ने सवाल उठाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में 400 पार, तब उन्हें नीतीश कुमार की जरूरत क्यों पड़ी? बीजेपी को 400 सीट क्या 200 भी नहीं आ रही है. बीजेपी को अभी और कई साथियों की जरूरत पड़ेगी."

'निषाद समाज का कल्याण और आरक्षण दिलाना उद्देश्य'

अंत में मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले नहीं बल्कि किसी न किसी गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द इसका खुलासा करेगी. बताया कि उनका और उनकी पार्टी का उद्देश्य निषाद समाज का कल्याण और आरक्षण दिलाना है, जो गठबंधन इस स्टैंड के साथ होगा, हमारी पार्टी उसके साथ जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: कटिहार में रोड शो कर रहे थे राहुल गांधी… टूट गया गाड़ी का शीशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget