एक्सप्लोरर

Pappu Yadav FIR: पप्पू यादव पर हुआ केस तो बिना नाम लिए कर दिया बड़ा इशारा, पूर्णिया में किसने रची साजिश?

Pappu Yadav Extortion Case: पप्पू यादव ने कहा है कि देश-प्रदेश की राजनीति में उनके बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने षड्यंत्र रचा है. सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी जांच कराई जाए.

Pappu Yadav News: पूर्णिया लोकसभा सीट से इस बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव पर मतगणना के छह दिन बाद ही बड़ा आपराधिक मुकदमा दर्ज हो गया है. पप्पू यादव पर एक करोड़ रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी के मामले में पूर्णिया के मुफस्सिल थाने में सोमवार (10 जून) को फर्नीचर व्यवसायी ने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत भी दर्ज कर ली है. अब सांसद पप्पू यादव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पप्पू यादव ने इस साजिश बताया है. सोमवार को एक्स पर लिखा, "देश-प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है. एक अधिकारी और विरोधियों की इस साजिश को पूर्ण रूप से बेनकाब करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए. जो दोषी हो उसे फांसी दे दो."

पप्पू यादव ने इशारों-इशारों में एक बड़े अधिकारी की तरफ उंगली उठाई है, लेकिन उन्होंने खुलकर नाम नहीं लिखा है. पप्पू यादव के कुछ सहयोगियों की मानें तो उनका इशारा पूर्णिया के एसपी पर है जिनके पूरे चुनाव में पप्पू यादव से अच्छे संबंध नहीं रहे हैं. हालांकि पप्पू यादव ही बेहतर बता सकेंगे कि उनका इशारा किस अधिकारी की तरफ है.

आनन-फानन में पुलिस ने दर्ज कर लिया केस

उधर इस मामले में पप्पू यादव के सहयोगियों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पप्पू यादव अब सांसद हो गए हैं. सोमवार को थाने में किसी ने सांसद के प्रति रंगदारी मांगने को लेकर आवेदन दिया तो कम से कम एक-दो दिन तक जांच करनी चाहिए थी. इतना भी मुनासिब नहीं समझा गया. पप्पू यादव फरार नहीं हैं. वह दिल्ली गए हुए हैं. उनसे बात की जा सकती थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया और आवेदन मिलते ही आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर ली गई. 

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav: 'एक करोड़ दो... नहीं तो पूर्णिया छोड़ दो', रंगदारी के मामले में सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget