एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'एक करोड़ दो... नहीं तो पूर्णिया छोड़ दो', रंगदारी के मामले में सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज

FIR on Pappu Yadav: पूर्णिया के मुफस्सिल थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई गई है. एक फर्नीचर व्यवसायी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Pappu Yadav News: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुफस्सिल थाने में सोमवार (10 जून) को एफआईआर दर्ज कराई गई है. रंगदारी मांगने के मामले में एक फर्नीचर व्यवसायी ने थाने में लिखित शिकायत की है.

आवेदन में कहा गया है कि दो अप्रैल 2021 को राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से 10 लाख रुपये रंगदारी टैक्स मांगी गई थी. इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया है कि साल 2023 में दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल एवं व्हाट्सएप कॉल पर 15 लाख रुपये और दो सोफा सेट मांगने के साथ-साथ धमकी एवं गाली गलौज की गई थी.

शिकायत में पप्पू यादव के सहयोगी का भी नाम

फर्नीचर व्यवसायी ने लिखित आवेदन में कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव के खास अमित यादव ने फोन किया था. पांच अप्रैल 2024 को मोबाइल पर करीब 10 से 15 कॉल करके पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन पर बुलाया गया था. साथ में 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी.

फर्नीचर व्यवसायी ने यह भी कहा है कि बीते चार जून को दोबारा मोबाइल पर अमित यादव की ओर से धमकी दी गई. कहा गया कि पांच साल पूर्णिया में ही रहना है और एक करोड़ रुपया नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर जाने के साथ जान से मारने की उसने धमकी भी दी.

पप्पू यादव और अमित यादव दोनों पर केस दर्ज

उधर इस मामले में फर्नीचर व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पूर्णिया के मुफस्सिल थाने में सांसद पप्पू यादव और अमित यादव पर केस दर्ज हुआ है. धारा-385/504/506/34 के तहत मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 93/2024 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस पूरे मामले पर अभी सांसद पप्पू यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जेल में बंद कुख्यात सद्दाम नट के भाई को गोपालगंज में मारी गोली, सामने आया हमलावर का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget