एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार का मोस्ट वांटेड रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ भेष बदलकर 20 वर्षों से था फरार, एसआईटी ने गोपालगंज से दबोचा

Gopalganj News: मामला मांझा थाना क्षेत्र का है. गोपालगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस कई सालों से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.

गोपालगंज: बिहार का मोस्ट वांटेड रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ की तलाश बिहार पुलिस को काफी समय से थी. पुलिस एनकाउंटर के डर से वह भेष बदलकर रह रहा था. पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को ढाई दशक से फरार मोस्ट वांटेड को उसके घर के पास से गिरफ्तार (Gopalganj News) कर लिया. गिरफ्तार रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ मांझा थाने के सुधा साह टोला का रहने वाला है. एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ प्रांजल ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की. वहीं, पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

दर्जनों जघन्य आपराधिक मामले हैं दर्ज 

एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि 1990 की दशक से रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ अपराध की दुनिया में कदम रखा. कल्लुआ पर मांझा थाने के आपराधिक मामले में सात स्थायी वारंट जारी था. कल्लुआ इतना दुर्दांत अपराधी है कि इसने मांझा थाने के वृत्ति टोला में तीन नवंबर 2000 को एक साथ तीन लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. गोपालगंज और सीवान में इस पर हत्या, डकैती, लूट, फिरौती, अपहरण जैसी दर्जनों जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. रघुनाथ कुर्मी अपनी पहचान छुपाकर गांव में आता था और फिर भाग जाता था, जिसकी भनक किसी को नहीं लग पाती थी. वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने लंबे समय से फरार चल रहे रघुनाथ कुर्मी की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था.

रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ को भेजा गया जेल

एसआईटी को सूचना मिली कि रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ अपने इलाके में भेष बदलकर आया है. एसआईटी को लीड मिलते ही गिरफ्तारी के लिए सुधा साह टोला पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर मोस्टवांटेड रघुनाथ कुर्मी उर्फ कल्लुआ को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसआइटी ने सघन पूछताछ की, उसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया. 

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: हाई कोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका! पटना HC ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget