एक्सप्लोरर

बिहार में चुने गए नेताओं के डराते हैं ये आंकड़े, 60% से ज्यादा पर चल रहे आपराधिक मुकदमे

बिहार में इस बार जीते गए 241 विधायकों में से 163 के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 142 दागी विधायक थे. इस बार 123 जीते हुए उम्मीदवार यानी 51 फीसदी ने अपने खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिला के खिलाफ अपराध के दर्ज मामले बताए हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में चुने गए विधायकों में कम से कम 68 फीसदी ऐसे नेता हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं और इनमें से आधे से ज्यादा के खिलाफ तो हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे संगीन केस है. जी हां, चुने गए इन विधायकों के आंकड़े जरूर डराने वाले हैं. यानी, पिछली बार की तुलना में इस बार आपराधिक छवि वाले चुने गए नेताओं की संख्या में 10 फीसदी की इजाफा हुआ है. इसके साथ ही, अमीर विधायकों की संख्या जहां 2015 में 123 थी तो वहीं इस बार ये आंकड़े बढ़कर 194 हो गए हैं.

243 विधायकों की तरफ से स्व-घोषित हलफनामों के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने बुधवार को इन आंकड़ों को जारी किया. जबकि, एक बीजेपी और एक आरजेडी के विधायकों की तरफ से दायर हलफनामे स्पष्ट न होने की वजह से उनका आंकड़ा नहीं मिला पाया.

123 चुने गए विधायकों पर संगीन मामले

आंकड़ों से जाहिर होता है कि जीते गए 241 विधायकों में से 163 के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान 142 दागी विधायक थे. इस बार 123 जीते हुए उम्मीदवार यानी 51 फीसदी ने अपने खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिला के खिलाफ अपराध होने की बात कबूली है. साल 2015 चुनाव में ऐसे 40 फीसदी विधायक थे जिनसे खिलाफ इस तरह के संगीन मामले चल रहे थे. चुने गए 19 ऐसे विधायक हैं जिनके खिलाफ हत्या, 31 विधायकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और 8 के विरुद्ध महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर केस दर्ज है.

सबसे ज्यादा आरजेडी में चुने गए दागी विधायक

जब पार्टी के आधार पर इन दागी विधायकों की बात करें तो आरजेडी के 74 में से 44 विधायकों (73 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले बताए हैं, जो किसी अन्य दलों की तुलना में सबसे ज्यादा है. बीजेपी के चुने गए 73 विधायकों में 47 (64 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की बात बताई है. इसी तरह, जेडीयू के चुने गए 43 विधायकों में से 20 के खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं. कांग्रेस के चुने गए 19 विधायकों मे से 10 के खिलाफ मामले चल रहे हैं. सीपीआई-एमएल के चुने ए 12 विधायकों मे से 8 के खिलाफ मामले चल रहे हैं, जबकि एआईएमआईएम के विजेता पाचों उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले चलने की बात बताई है.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव: महागठबंधन 13 हजार से भी कम वोटों के अंतर से रहा NDA से पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget