एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: महागठबंधन 13 हजार से भी कम वोटों के अंतर से रहा NDA से पीछे

एनडीए के खाते में 1 करोड़ 57 लाख, 01 हजार 226 वोट पड़े जबकि महागठबंधन के खाते में 1 करोड़ 56 लाख 88 हजार 458 वोट पड़े. अगर इसे प्रतिशत के लिहाज से देखें तो एनडीए को 37.26 फीसदी वोट मिले जबकि महागठबंधन को 37.23 फीसदी वोट.

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जिस वक्त मंगलवार को आ रहे थे सभी लोग अपने स्मार्टफोन और टेलीविजन स्क्रीन पर देख रहे थे कि सरकार बनाने की रेस में दोनों महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था. लेकिन, अब पता चला कि महागठबंधन सीटों में भले ही 15 सीटों पर अंतर रहा हो लेकिन वोट में ज्यादा का फर्क नहीं था.

चुनाव आयोग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए उसके मुताबिक, सिर्फ 12,768 वोट का ही एनडीए और महागठबंधन के बीच अंतर है. कुल 3 करोड़ 14 हजार वोटों में से 13 हजार से भी कम का अंतर बेहद मामूली है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीए के खाते में 1 करोड़ 57 लाख, 01 हजार 226 वोट पड़े जबकि महागठबंधन के खाते में 1 करोड़ 56 लाख 88 हजार 458 वोट पड़े. अगर इसे प्रतिशत के लिहाज से देखें तो एनडीए को 37.26 फीसदी वोट मिले जबकि महागठबंधन को 37.23 फीसदी वोट. यानी, राज्य के दोनों गठबंधन को जो वोट मिले है उसके प्रतिशत का अंतर सिर्फ 0.03 फीसदी का है.

कुछ सीटों पर 100 वोटों से कम के अंतर के चलते मिली हार के चलते आरजेडी ने मतगणना प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है. हालांकि, ये सभी सिर्फ आरोप हैं. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीओ को कुल 125 सीट मिली है जबकि महागठबंधन 110 सीट जीतने में कामयाब रहे. आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर इस चुनाव में उभरी है जबकि बीजेपी 74 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही.

लेकिन, सिर्फ 0.03 फीसदी वोट मार्जिन यह दर्शाता है कि आसानी से यह चुनाव दूसरी तरफ रुख ले सकता था. इसे दूसरे तरीके से देखें तो अगर महागठबंन को हर सीट पर और 53 वोट मिलते तो वह एनडीए के मुकाबले कहीं ज्यादा वोट पाते. इस तरह अगर 2015 के चुनाव पर नजर डालें तो उस वक्त जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा थी. उस चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच वोटों का अंतर 7.8 फीसदी का था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget