एक्सप्लोरर

'हम 34 वर्ष के हैं और वे 68 के...', 'छोटे सरकार' को सोनू सिंह ने दिया खुला चैलेंज

Anant Singh News: सोनू सिंह ने कहा कि जिस समय घटना हुई उस समय वे खेत पटा रहे थे. उनके साथ राजनीतिक साजिश हुई है. सोनू ने फायरिंग के पीछे का कारण भी बताया है.

Mokama Gang War: बिहार के मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई. फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया. अब इस पर सवाल उठने लगे हैं कि कौन है सोनू-मोनू जिसने अनंत सिंह पर हमला कर दिया? क्या सोनू-मोनू गैंग अब डर जाएगा? जो बातें सामने आ रही हैं उससे साफ लग रहा है कि अभी ये लड़ाई थमने वाली नहीं है.

सोनू सिंह ने मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह को चैलेंज कर दिया है. कहा है कि हम 34 वर्ष के हैं और वे 68 के हैं. देखते हैं कौन तीव्र गति से चलता है. सोनू सिंह ने अपने आप की तुलना भगवान विष्णु करते हुए अनंत सिंह को भस्मासुर बना दिया है. 

'उनसे राजनीतिक बगावत जारी रहेगी'

सोनू सिंह ने कहा कि जिस समय घटना हुई उस समय वे खेत पटा रहे थे, लेकिन कोई अगर हमारे घर पर आकर गोली चलाएगा तो हमें क्या करना चाहिए? या तो मर जाएं या पुलिस प्रोटेक्शन में चले जाएं, या फिर गांव छोड़कर भाग जाएं. हम क्या करें? हम शस्त्र उठाएंगे तो लोग कहेंगे उचित नहीं है. हम दो अक्षर पढ़े हुए  हैं. उनसे राजनीतिक बगावत जारी रहेगी. सोनू ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में देखते हैं पूर्वी में उनकी क्या व्यवस्था है, उस व्यवस्था पर हम काम करेंगे.

सोनू ने अपने आप को विवेका पहलवान का शिष्य बताया है. विवेका पहलवान अनंत सिंह के भाई हैं और दोनों कभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हुआ करते थे. सोनू ने कहा कि अनंत सिंह से हमारी कोई अदावत नहीं रही. विवेका पहलवान और अनंत सिंह दोनों मेरे रिश्तेदार हैं. विवेका पहलवान ने पुत्र जैसा हमारा पालन पोषण किया. पढ़ने-लिखने खाने-पीने में उन्होंने सहयोग किया. हम गरीब व्यक्ति थे. सोनू ने कहा हम गरीब घर से आते हैं लेकिन कई प्रतिष्ठित और शिक्षित लोग हमारे घर में हैं. हमारे पिताजी, हमारे चाचा, हमारे भाई ये सब गजटेड अफसर हैं. 

'हमारे साथ राजनीतिक साजिश हुई है'

सोनू ने मुकेश के घर पर ताला लगाने के आरोप पर कहा कि हम वहां गए भी नहीं. हमारे साथ राजनीतिक साजिश हुई है. उनके ऊपर जितने केस हुए अनंत सिंह के कारण हुए. जेल से बाहर आने के बाद वे गृहस्थ जीवन में हैं. सोनू ने अनंत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इधर कुछ टेंडर हुआ था. टेंडर में उन्होंने कमीशन मांगा. हमने कमीशन देने से मना कर दिया. इसकी वजह से उनके घर पर फायरिंग की गई है.

सोनू ने रामायण की लिखी बातों को दोहराते हुए कहा कि अनंत सिंह अपने आप को विधायक, सांसद, भगवान मानते हैं तो बाली ने भी श्री राम से पूछा था कि हमारे भाई की बात को मानकर आपने मुझे तीर मार दिया, लेकिन मेरा कसूर तो बताइए कि हमने गलती क्या की थी? यही बात मैं अनंत सिंह से पूछ रहा हूं.

यह भी पढ़ें: Bihar News: 'हथियार रखने की वस्तु नहीं', पटना के मोकामा में गैंगवार के बाद BJP नेता ने ये क्या कह दिया?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget