एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार की इस योजना पर मोदी सरकार फिदा, अब देश भर में होगा लागू, कौन सा मॉडल है? जानें

Bihar News: हाल ही में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने देश भर के ऊर्जा अधिकारियों के साथ बैठक की है. इसमें बिहार की सोलर प्लेट योजना की काफी चर्चा हुई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की एक योजना देश भर में लागू की जाएगी. केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने इस संबंध में निर्णय लिया है. इसके लिए राज्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. केंद्र ने निर्देश जारी किया है कि सरकारी भवनों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने का बिहार मॉडल पूरे देश में लागू किया जाए.

योजना की समीक्षा के बाद लिया गया फैसला

दरअसल हाल ही में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने देश भर के ऊर्जा अधिकारियों के साथ बैठक की है. मंत्रालय के सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला ने सोलर प्लेट योजना की समीक्षा की और विस्तृत जानकारी ली. इस में बिहार से ब्रेडा (बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान बिहार के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर प्लेट लगाए जा रहे हैं. सचिव ने इस पहल की काफी तारीफ की और देश के अन्य राज्यों को कहा कि वह बिहार की इस योजना का अनुसरण करे.

क्या है नीतीश सरकार का सोलर प्लेट मॉडल?

जल जीवन हरियाली योजना के तहत बिहार में अलग-अलग क्षेत्रों में काफी काम हो रहे हैं. इसी के तहत बिजली की खपत कम करने और सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर के सभी सरकारी संस्थानों एवं कार्यालयों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि प्राइवेट संस्थानों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

सीएम नीतीश के लिए गदगद होने वाली बात

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के नेता अक्सर यह बात कहते रहते हैं कि बिहार के विकास मॉडल को दूसरे राज्य में अपनाया जा रहा है. देश में लागू किया जा रहा है. ऐसे में एक तरफ जहां मोदी सरकार बिहार की सोलर प्लेट योजना पर फिदा होती दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार के लिए भी यह गदगद होने वाली बात है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: ममता बनर्जी के 'नौटंकी' वाले बयान पर नित्यानंद राय का करारा जवाब, कहा- 'बंद होने वाली है दुकान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget