एक्सप्लोरर

Ram Mandir: ममता बनर्जी के 'नौटंकी' वाले बयान पर नित्यानंद राय का करारा जवाब, कहा- 'बंद होने वाली है दुकान'

Nityanand Rai Reaction on Mamata Banerjee: नित्यानंद राय ने कहा कि मंदिर के नाम पर राजनीति क्यों करेंगे? अयोध्या में जो कार्यक्रम हो रहा है वह बीजेपी का नहीं है. राम जन्म भूमि का है.

पटना: राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार (9 जनवरी) को बीजेपी पर हमला किया था. कहा था कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले राम मंदिर उद्घाटन के जरिए बीजेपी नौटंकी कर रही है. अब उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बुधवार (10 जनवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इनकी दुकान बंद होने वाली है.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "ममता बनर्जी ही नहीं पूरा घमंडिया गठबंधन घबराया हुआ है. इन लोगों की नीति में हिंदुओं का विरोध करके, सनातन का विरोध करके, तुष्टिकरण की नीति से वोट को इकट्ठा कर अपनी सत्ता को बरकरार रखने की हमेशा इनकी तैयारी होती थी. लगता था कि भारत की राजनीति इसी पर है. देश को तुष्टिकरण के कारण जो नुकसान होता था, अब इनकी दुकान बंद होने वाली है."

नित्यानंद राय ने कहा कि आज सब लोग समझ रहे हैं कि अब वैसी राजनीति नहीं चलेगी जिसमें तुष्टिकरण की नीति हो. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है. 22 जनवरी को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. यह ऐसा काल है जिसको हम मोदी काल कहते हैं.

राम मंदिर पर क्यों करेंगे राजनीति?: नित्यनांद

बीजेपी नेता ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "मोदी काल में मंदिर भी बना, गरीबों का घर भी बना, शौचालय भी बने, यहां जितने सांस्कृतिक स्थल थे, पौराणिक स्थल थे उसका फिर से उद्धार हुआ. स्कूल भी खुले, अस्पताल भी खुले. गरीबी मिट रही है. लोगों के घर में खुशियां पहुंच रही है. कहा जा रहा है कि मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. क्यों राजनीति करेंगे? अयोध्या में जो कार्यक्रम हो रहा है वह बीजेपी का नहीं है. राम जन्म भूमि का है."

यह भी पढ़ें- बहन, जीजा, भांजी... तीनों को गोलियों से भूना, हैरान कर देगी बिहार में ट्रिपल मर्डर की Inside स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget