एक्सप्लोरर

मंत्री जमा खान ने अपने गृह जिला के अस्पतालों का किया निरीक्षण, कहा- 'यहां की जनता पर है विशेष ध्यान'

मंत्री जमा खान ने कहा, " डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं. किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी क्योंकि मैं इसी जिले का बेटा हूं और बहुत नीचे से यहां तक लोगों के प्यार के बदौलत पहुंचा हूं. इसलिए मेरा विशेष ध्यान इस जिला और यहां लोगों पर है."

कैमूर: बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री जमा खान ने बुधवार को अपने गृह जिला कैमूर के 6 से अधिक अस्पतालों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां वे डॉक्टरों के काम को देखकर काफी खुश हुए. उन्होंने डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है. अगर कमी हो तो तत्काल बात करें. लेकिन कोरोना मरीजों के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

लॉकडाउन का पालन करने की है जरूरत

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जमा खान ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है, जिसे रोकने के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह से संकल्पित है. पूरे बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. जरूरत है तो बस लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की. 

उन्होंने कहा, " मैंने कैमूर जिले के छह से अधिक अस्पतालों का निरीक्षण किया. यहां की व्यवस्था देखी और मैं उससे संतुष्ट हूं. पहले अस्पतालों में बेड की कमी थी, जिसे पूरा करा दिया गया है. कोरोना मरीजों को देने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन जो अस्पतालों में पहले मात्र 20 थे, उसे भी 180 करा दिया गया है."

गृह जिला पर है विशेष ध्यान

मंत्री जमा खान ने कहा, " डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं. किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी क्योंकि मैं इसी जिले का बेटा हूं और बहुत नीचे से यहां तक लोगों के प्यार के बदौलत पहुंचा हूं. इसलिए मेरा विशेष ध्यान इस जिला और यहां लोगों पर है."

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार ने प्राइवेट एंबुलेंस का किराया किया 'फिक्स', देखें- किस वाहन के लगेंगे कितने पैसे?

बिहारः पटना में ‘स्कूटी वाली मैडम’ का हाई वोल्टेज, कहा- जो मेरा चालान काटेगा, मैं उसकी ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget