एक्सप्लोरर

बांका में अपनी पत्नी को छोड़ शादीशुदा प्रेमिका को ले भागा शख्स, जिसे साथ ले गया उसका पति अब दे रहा धमकी

Banka News: बांका में फरार हुए शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के पति-पत्नी ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. प्रेमी अमित रजक तीन बच्चों का पिता है. वो दो बच्चों की मां को भगाकर ले गया है.

Bihar News: बांका के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति प्रेम-प्रसंग में दूसरे व्यक्ति की पत्नी को लेकर फरार हो गया है. इसके बाद उस महिला (प्रेमिका) का पति भगाकर ले जाने वाले अमित रजक की पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है. इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है. बीते बुधवार (26 फरवरी) को अमित रजक की पत्नी पिंकी देवी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की. 

दरअसल, छोटी भरतशिला ग्राम निवासी अमित रजक का अपने ही गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों घर से कुछ दिन पहले फरार हो गए. अब फरार हुई महिला का पति अमित रजक की पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है. ऐसे में पिंकी देवी ने शंभूगंज थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपने पति के साथ-साथ उसकी प्रेमिका को बरामद करने की गुहार लगाई है.

प्रेमी के तीन तो महिला के भी हैं 2 बच्चे

बताया जा रहा है कि अमित रजक के दो पुत्र और एक पुत्री है, जबकि उसकी प्रेमिका भी दो बच्चों की मां है. इधर घटना के बाद फरार हुए महिला के पति ने आरोपी अमित रजक पर महिला को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि इसी बीच आरोपी अमित की पत्नी पिंकी देवी भी अपने तीनों बच्चों के साथ बुधवार को थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगी. 

फरार महिला-पुरुष की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि अगर उसके पति और उसके साथ प्रेम-प्रसंग में भागी महिला को बरामद नहीं किया गया तो गांव के दबंग उनके साथ कभी भी कुछ कर सकते हैं. उन्होंने पुलिस से महिला (प्रेमिका) को बरामद करने की गुहार लगाई है. शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. जल्द महिला को बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव बोले- '2025 में सबका हिसाब होगा', 7 मुद्दे उठाए, कहा- 'NDA सरकार को जवाब देना होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
युवाओं की पहली पसंद बनी ये 5 जॉब्स, अमेरिका में हो रही सबसे तेजी से ग्रोथ; जानें पूरी रिपोर्ट
युवाओं की पहली पसंद बनी ये 5 जॉब्स, अमेरिका में हो रही सबसे तेजी से ग्रोथ; जानें पूरी रिपोर्ट
एंटी निकोटिन का काम करती है किचेन में रखी ये चीज, रोज जमकर सिगरेट पीने वाले जान लें ये बात
एंटी निकोटिन का काम करती है किचेन में रखी ये चीज, रोज जमकर सिगरेट पीने वाले जान लें ये बात
Embed widget