एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव बोले- '2025 में सबका हिसाब होगा', 7 मुद्दे उठाए, कहा- 'NDA सरकार को जवाब देना होगा'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि जिस बिहार को सबसे अधिक आर्थिक मदद और विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता थी उसे फिर से केंद्रीय बजट में नजरअंदाज कर दिया गया.

Tejashwi Yadav News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार (NDA Government) पर हमला किया है. उन्होंने 7 मुद्दों को उठाया है जिसे केंद्रीय बजट में नजरअंदाज किया गया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि 2025 के होने वाले विधानसभा चुनाव में हिसाब होगा. बिहार में बदलाव का भी दावा किया है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार (27 फरवरी) को एक्स पर पोस्ट कर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया.

'11 वर्षों की एनडीए सरकार को जवाब देना होगा'

तेजस्वी यादव ने लिखा, "जिस बिहार को सबसे अधिक आर्थिक मदद और विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता थी, उसे फिर से भाजपा-एनडीए सरकार ने केंद्रीय बजट में नजरअंदाज कर दिया. क्या भाजपा और उसके सहयोगी दल बिहार की आवाज यूं ही अनसुनी करते रहेंगे? प्रदेश में 20 वर्षों की एनडीए सरकार और केंद्र में 11 वर्षों की एनडीए सरकार को जवाब देना होगा. 2025 में सबका हिसाब होगा, बिहार में बदलाव होगा!"

सात मुद्दे जिसे तेजस्वी यादव ने एक्स (X) पर गिनाया

  • ना विशेष राज्य का दर्जा
  • ना रोजगार पर चर्चा
  • ना स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर खर्चा
  • ना कल-कारखानों और उद्योगों की व्यवस्था
  • ना पलायन रोकने की कोई विस्तृत योजना
  • ना कोई ट्रेन और निवेश का कोई बड़ा प्रोजेक्ट
  • ना बाढ़-सूखाड़ जैसी आपदाओं से स्थायी समाधान के लिए विशेष आर्थिक सहायता

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से पार्टियां जुट गईं हैं. विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए मुद्दा खोजने लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष भी इस बार 225 सीट बिहार में जीतने का दावा कर रहा है. इस बीच बिहार में बुधवार (26 फरवरी) को कैबिनेट विस्तार भी हो गया है. अब देखना होगा कि चुनावी साल है तो आने वाले वक्त में और किन-किन मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी करता है.

यह भी पढ़ें- बिहार कैडर के IAS अधिकारी रहे, CM नीतीश के खास, अब 60 साल में की दूसरी शादी, कौन हैं आमिर सुबहानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget