एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चाचा पारस को झटका देने की तैयारी में भतीजा चिराग, महबूब अली कैसर की मुलाकात के बाद अटकलें हुईं तेज

Chirag Paswan News: चिराग पासवान से सांसद महबूब अली कैसर की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है. इस मुलाकात से पशुपति पारस की चिंता बढ़ सकती है.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बिहार की राजनीति में काफी एक्टिव हैं. चिराग पासवान अब चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) को झटका देने की तैयारी में हैं. पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर (Mehboob Ali Kaiser) ने सोमवार को पटना में चिराग पासवान से मुलकात की. बता दें कि महबूब अली कैसर खगड़िया से 2019 में लोजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव जीते थे, जब लोजपा (LJP) में टूट हुई तो वह पारस खेमे में चले गए थे. पारस को मिलाकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में पांच सांसद हैं. 

चिराग समझौता के मूड में नहीं 

सूत्रों के अनुसार महबूब अली कैसर 2024 लोकसभा चुनाव चिराग पासवान की पार्टी से लड़ सकते हैं. चाचा की पार्टी को चिराग पासवान बड़ा झटका चिराग दे सकते हैं, जबकि बीजेपी कोशिश में है कि चाचा-भतीजा एक हो जाएं लेकिन चिराग और पारस समझौता करने के मूड में नहीं हैं. लोजपा रामविलास में चिराग पासवान अकेले सांसद हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में लोजपा के छह सांसद जीते थे. लोजपा में टूट हुई तो राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और लोजपा रामविलास बनी. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सांसद प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, वीना देवी, महबूब अली कैसर हैं. पारस के पार्टी में कुल पांच सांसद हैं. एनडीए की सरकार में पशुपति पारस कैबिनेट मंत्री हैं. 

चाचा-भतीजा को मिलाने की कोशिश कर रही है बीजेपी

चिराग पासवान 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए से अलग होकर लड़े थे. जेडीयू के खिलाफ हर सीट पर उम्मीदवार दिए थे. बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे थे, तब जेडीयू भी एनडीए में थी. हाल के दिनों में बिहार में हुए विधानसभा उपचुनावों में चिराग पासवान ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था. जल्द वह औपचारिक रूप से एनडीए में वापसी कर सकते हैं. बीजेपी चाहती है कि पारस और चिराग हाथ मिला लें लेकिन दोनों इसके लिए तैयार नहीं हैं. इसी बीच पारस के पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर की मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई पर SC से बिहार सरकार को नोटिस जारी, भड़के ललन सिंह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget