एक्सप्लोरर

Dhanteras Wishes: धनतेरस पर नीतीश कुमार समेत बिहार के कई नेताओं ने दी अनंत शुभकामनाएं, पढ़ें CM का ये संदेश

Happy Dhanteras 2022: धनतेरस को लेकर देश-प्रदेश में धूम है. लोगों के बीच उत्साह का माहौल है. बिहार के मुख्यमंत्री, जेडीयू नेता ललन, मंत्री तेज प्रताप यादव समेत कई ने धनतेरस की बधाई दी हैं.

पटना: धनतेरस (Dhanteras 2022) को लेकर पूरे देश और बिहार में धूम है. आज से दिवाली का त्योहार शुरू है. इसे लेकर शुभकामनाएं और बधाइयों का तांता लगा है. धनतेरस के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समेत कई नेताओं ने भी देश और प्रदेश वासियों को अनंत शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही सभी बिहार वासियों की सुख, समृद्धि की कामना की है. बिहार की प्रगति के लिए भी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) से प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने त्योहार को लेकर प्रदेशवासियों को एक संदेश भी दिया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों और देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पारंपरिक प्रेम, आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को मनाने की अपील की. सीएम ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे. प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए. सभी धनतेरस पर्व को मनाएं. बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे.

ललन सिंह की शुभकामनाएं

वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने भी धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि बिहार व समस्त देशवासियों को धन, वैभव और समृद्धि का पावन पर्व धनतेरस की की हार्दिक शुभकामनाएं. धनतेरस का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में धन-धान्य, समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य लेकर आए. 

बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप ने दी बधाई

इसके अलावा बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी धनतेरस पर देश औ प्रदेशवासियों को बधाई दी है. तेज प्रताप ने कोट लिखते हुए धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा-“शुभ धनतेरस पर धन की बरसात हो, खुशियों की आगाज हो. आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो. माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो. धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

धनतेरस 2022

बताया जा रहा कि धनतेरस आज कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही. जो कि 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी. आज के दिन लोग खूब खरीदारी कर रहे. धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है.

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2022: धनतेरस आज मनाएं या कल? पटना में होगा करोड़ों का कारोबार, खरीदारी से पहले जान लें मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप को रामकृपाल यादव की दो टूक, बोले- पहले अपनी डिग्री दिखाएं
तेज प्रताप को रामकृपाल यादव की दो टूक, बोले- पहले अपनी डिग्री दिखाएं
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे रितेश पांडेय, बोले- अर्थ का अनर्थ मत करिए
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे रितेश पांडेय, बोले- अर्थ का अनर्थ मत करिए
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget