एक्सप्लोरर

RJD कार्यालय में 'डांस' को मांझी ने बताया शर्मनाक, कहा- गंदी मानसिकता को दर्शाने वाली हरकत

आरजेडी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है.

पटना: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर रविवार को आरजेडी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन अब पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है. पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत खराब होने के बावजूद पार्टी कार्यालय में नाच-गाने का आयोजन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के बीमार होने के बावजूद पार्टी कार्यालय में इस तरह का आयोजन उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाने वाला है.

मांझी ने ट्वीट कर कही ये बात

हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि लालू यादव जी का स्वास्थ्य ख़राब हुआ तो उनके बेटे तेज प्रताप को मंच पर जगह तक नहीं दी गई. यह आरजेडी का आंतरिक मामला हो सकता है. पर लालू जी जैसे जन नेता के बीमार होने के बावजूद उनके पार्टी द्वारा इस तरह का नाच/गाने का कार्यक्रम कराना गंदे मानसिकता को दर्शाता है. शर्मनाक.

स्वास्थ्य को लेकर व्यक्त की थी चिंता

गौरतलब है कि राजनीतिक तौर पर लालू यादव के विरोधी मांझी ने रविवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "लालू प्रसाद यादव जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है, उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना है. बिहार सहित देश को लालू यादव की ज़रूरत है." हालांकि, यह तो वो ही जानें कि किस रूप में लालू यादव की बिहार और देश को जरूरत है.

बता दें कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आरजेडी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया था. कार्यक्रम में पार्टी के सभी दिग्गज नेता, प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल हुए. इस दौरान कलाकारों ने लोकनृत्य कर वहां मौजूद का लोगों का मनोरंजन किया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर से संबंधित अपने अनुभव को पार्टी नेताओं के साथ साझा किया. हालांकि, अब इस कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget