एक्सप्लोरर

तेजप्रताप के मामा साधु यादव ने किए कई बड़े खुलासे, 'सिर्फ अनुष्का ही नहीं कई लड़कियों...

Tej Pratap Yadav Relationship: मामा साधु यादव ने तेज प्रताप की पूरी कुंडली ही खंगाल कर रख दी है. सिर्फ अनुष्का यादव ही नहीं कई लड़कियों के साथ तेज प्रताप का अवैध संबंध रहने का खुलासा भी कर दिया है.

Tej Pratap Yadav News: किसी भी परिवार के इंटरनल मैटर में माता-पिता के अलावा मामा की भूमिका भी काफी अहम होती है. कई परिवार में मामा गार्जियन  की तरह रोल अदा करते हैं. उनकी राय बात अहम मानी जाती है. तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप की फोटो वायरल होने के बाद लालू यादव के तेजप्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. अब तेज प्रताप के बड़े मामा साधु यादव भी काफी गुस्से में दिख रहे हैं. हालांकि परिवार से अब उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं. यही वजह है कि अब लालू परिवार को अपने रिश्तेदारों का भी सामना करना पड़ रहा है. 

तेज प्रताप की पूरी कुंडली खंगाल दी

मामा साधु यादव ने तेज प्रताप की पूरी कुंडली ही खंगाल कर रख दी है. सिर्फ अनुष्का यादव ही नहीं कई लड़कियों के साथ तेज प्रताप का अवैध संबंध रहने का खुलासा भी कर दिया है. लालू परिवार से काफी दिनों से दूरी बनाए रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सगे भाई और लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने तेज प्रताप पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि यह कोई नई बात नहीं है. वह तो खगौल के एक कायस्त समाज की लड़की को भी रखे हुए थे.

लालू प्रसाद यादव ने उस लड़की को 10 नंबर में बुलाकर उसको 5 करोड़ रुपये दिए थे और दिल्ली के कनॉट प्लेस में फ्लैट दिलवाया था. वहीं वह लड़की रहती है उसका भाई का नौकरी करता है. उन्होंने कहा कि उसका यह सब चीज तो बहुत पहले से चल रहा है. उन्होंने एक और खुलासा किया कि पटना के मुसलहपुर में एक यादव लड़की से भी इसका संबंध था. पूरे पुलिस महकमा से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक यह सब बात जानते हैं कि उसकी क्या करतूत है और इस लड़की के चलते ही ऐश्वर्या को डिवोर्स दिया था.

दोनों भांजो पर साधा निशाना 

साधु यादव ने कहा कि दरोगा राय की पोती से राबड़ी देवी का क्या विवाद हुआ था. यह सारा बिहार और देश जनता है. वह सब को मैनेज करके दूसरे बेटे की शादी की, लेकिन एक बेटा तो सत्यानाश करवा ही दिया दूसरा बेटा भी सत्यानाश कर दिया. यह लोग समाज में यही करता रहेगा तो घर के अन्य लोगों का शादी कैसे होगी. ये सब शादी करेगा, छोड़ेगा, शादी करेगा और छोड़ेगा तो क्या इज्जत रहती है. दूसरे के बच्चे को भी शादी विवाह करना रहता है.

उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि हम पूरे यादव समाज के लिए सवाल करते रहे हैं और मेरा यही कहना है कि किसी गरीब यादव लड़की से विवाह कर लेता और इसी लड़की से किया तो डंके की चोट पर बाजा बजा करके करता, कार्ड बांट करके करता कोई आरोप नहीं लगता. 

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: पहली शादी से लेकर तलाक तक… फिर GF की 'सोशल एंट्री', पढ़िए तेज प्रताप की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget