एक्सप्लोरर

विपक्ष के चेहरे पर आया मल्लिकार्जुन खरगे का नाम, सुशील मोदी बोले- 'पलटीमार नीतीश कुमार फिर...'

I.N.D.I.A Alliance Meeting in Delhi: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को न माया मिली, न राम. वे खाली हाथ जब पटना लौटेंगे, तब जेडीयू के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना मुश्किल होगा.

पटना: दिल्ली में मंगलवार (19 दिसंबर) को इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance Meeting) की बैठक हुई. विपक्षी दलों की यह चौथी बैठक थी. इसके पहले पटना, बेंगलुरु और मुंबई मे बैठक हुई थी. अब चौथी बैठक के बाद तस्वीरें काफी साफ हो गई हैं. सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का नाम विपक्ष के प्रधानमंत्री चेहरे के लिए पेश किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसका समर्थन भी कर दिया. अब बिहार में इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार की शाम बयान जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर 2022 में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ा था और अब पटना में अपने पक्ष में पोस्टर लगवा कर बड़ी उम्मीद से गठबंधन की दिल्ली बैठक में गए थे, लेकिन किसी ने संयोजक पद के लिए भी उनके नाम का प्रस्ताव नहीं किया. प्रधानमंत्री-पद की उम्मीदवारी तो बहुत दूर की बात है.

सुशील मोदी बोले- पार्टी में मच सकती है भगदड़

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को न माया मिली, न राम. वे खाली हाथ जब पटना लौटेंगे, तब जेडीयू के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना मुश्किल होगा. पार्टी में भगदड़ मच सकती है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने साल भर का समय बर्बाद किया. वे कुछ भी तय नहीं कर पाए.

'चौथी बैठक में भी नहीं हो सका फैसला'

बीजेपी सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी और केजरीवाल ने संयोजक-पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया इसे स्वीकार नहीं किया गया. ममता और केजरीवाल के रुख से साफ है कि गठबंधन के दो बड़े दल नीतीश कुमार को नेतृत्व सौंपने के विरुद्ध हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन की चौथी बैठक भी कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाई. हेमंत सोरेन बैठक में गए ही नहीं.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance Meeting: 'नीतीश कुमार की इच्छा है कि...', संजय कुमार झा ने सीट शेयरिंग पर बताई 'मन की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में चरमराई कानून व्यवस्था', महिला सुरक्षा पर BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा
'बिहार में चरमराई कानून व्यवस्था', महिला सुरक्षा पर BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा
जमुई छेड़छाड़ की घटना पर BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण बोले- 'बिहार में कानून...'
जमुई छेड़छाड़ की घटना पर BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण बोले- 'बिहार में कानून...'
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Embed widget