एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Alliance Meeting: 'नीतीश कुमार की इच्छा है कि...', संजय कुमार झा ने सीट शेयरिंग पर बताई 'मन की बात'

I.N.D.I.A Bloc Meeting in Delhi: संजय झा ने कहा कि पटना में जब विपक्षी दलों की पहली बैठक नीतीश कुमार ने की थी तो ऐसे लोग भी साथ आए जो दूसरे के साथ बैठते भी नहीं थे. वह एक महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर इंडिया गठबंधन एक ही मिशन पर चल रहा है कि कैसे बीजेपी को हराया जा सके. विपक्षी दलों की तीन बैठकों के बाद आज मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में चौथी बैठक हो रही है. आज की बैठक में चर्चा है कि सीट शेयरिंग (Seat Sharing) पर बात हो सकती है. इस बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेहद करीबी और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने दिल्ली में मीडिया के सवालों के जवाब में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है.

'इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सूत्रधार नीतीश कुमार'

इस सवाल पर इंडिया अलायंस की बैठक है. नीतीश कुमार भी इसमें शामिल होंगे. जिस तरह से देश की राजधानी में पोस्टर लगे हैं क्या लगता है वो चेहरा हो सकते हैं क्या? इस पर संजय कुमार झा ने कहा कि देखिए मैं दो बातें स्पष्ट कर देता हूं. जो इंडिया गठबंधन बना है उसके नीतीश कुमार एक महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं. सबको एक प्लेटफॉर्म पर लाए हैं. उन्होंने हमेशा कहा है कि वो किसी भी चीज के दावेदार नहीं हैं.

संजय कुमार झा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा है कि जो इंडिया गठबंधन बना है वो अब जल्दी से जल्दी सीट शेयरिंग पर बात कर ले, क्योंकि अब ज्यादा वक्त नहीं है. उन्होंने कहा कि पटना में जब विपक्षी दलों की पहली बैठक नीतीश कुमार ने की थी तो ऐसे लोग भी साथ आए जो दूसरे के साथ बैठते भी नहीं थे. उन सबको इकट्ठा किया था. उद्देश्य एक ही था कि सब एक मंच पर आएं. नीतीश कुमार सबके पास गए थे. उन्हीं की पहल थी.

इंडिया गठबंधन को देना पड़ेगा चेहरा?

एक और सवाल पर कि जिस तरीके से देश के मौजूदा हालात हैं कि चेहरे के ऊपर ही वोट पड़ रहे हैं तो क्या आपको लगता है कि इंडिया गठबंधन को चेहरा देना पड़ेगा? इस पर संजय झा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि चेहरे पर ही वोट पड़ता है. हर चुनाव का अपना तरीका होता है. मीटिंग होगी उसके बाद तय होगा, लेकिन नीतीश कुमार किसी भी पद के लिए सोचकर के नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'सच में जीत चाहिए तो नीतीश चाहिए...', दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक, पटना में पोस्टर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget