एक्सप्लोरर

Election 2024: उलझा पेंच सुलझा... महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा? RJD के नेताओं ने ही संकेत दिए

Lok Sahba Elections 2024: आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल जेडीयू, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएमएल सबकी अपनी-अपनी मांग है. पढ़िए आरजेडी नेताओं के बयान और समझिए मायने.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा कैसे होगा इसका सबको इंतजार है. उम्मीद है इसी महीने में तस्वीरें साफ हो जाएंगी. एक तरफ इसको लेकर बीजेपी और एनडीए के नेता बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी के नेताओं ने ही ऐसे बयान दिए हैं जिससे सवाल उठ रहा है कि क्या सीटों को लेकर महागठबंधन के बीच उलझा पेंच सुलझ गया? क्या महागठबंधन में सचमुच सीटों के बंटवारे पर अंदर ही अंदर सब कुछ तय हो गया है?

इस तरह के सवाल इसलिए क्योंकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से तो ऐसा ही लग रहा है. दोनों नेताओं ने मकर संक्रांति के दिन सोमवार को इससे संबंधित ऐसा ही कुछ बयान दिया है जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि शायद अंदर सब कुछ सेट होने की तैयारी में है और बहुत जल्द यह मीडिया के साथ-साथ अन्य लोगों के सामने भी आ जाएगा.

तेजस्वी बोले- 'हो सकता है सब फैसला हो गया हो'

मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही के भोज के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात की. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं. इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर जब सवाल किया गया तो तेजस्वी ने गोलमोल जवाब दिया लेकिन बयान ऐसा दिया कि जैसे महागठबंधन में सब कुछ तय हो गया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सब हो गया है या नहीं हुआ है इसकी जानकारी हो सकता है आप लोगों (मीडिया) को न हो. हो सकता है सब फैसला हो गया हो.

विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा- 'सब तय हो गया…'

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाई वीरेंद्र ने सीटों के बंटवारे पर बयान दिया. कांग्रेस 11 सीट मांग रही है. वामपंथी पार्टी पांच सीट मांग रही है. इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि मांगना काम है. हर दल के लोग मांगते हैं. मांगने से नहीं मिलता है. शीर्ष नेतृत्व तय कर चुके हैं. गुप्त रूप से रखा गया है. इस सवाल पर कि क्या सीट बंटवारा हो गया है? इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि एकदम सब तय हो गया है.

बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल जेडीयू, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएमएल सबकी अपनी-अपनी मांग है. कांग्रेस कह रही है कि उसे 9 से 10 सीटें चाहिए. जेडीयू ने साफ कह दिया कि जिन 16 सीटों पर अभी उनके सांसद हैं वह उसे नहीं छोड़ेगी. ऐसे में अब फैसला होने के बाद ही देखना होगा कि महागठबंधन में सीटों का किस तरह बंटवारा किया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: CM नीतीश राबड़ी आवास में पीछे से क्यों गए? JDU ने बताया 'कारण', अशोक चौधरी ने समझाया माजरा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget