एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश राबड़ी आवास में पीछे से क्यों गए? JDU ने बताया 'कारण', अशोक चौधरी ने समझाया माजरा

Bihar CM Nitish Kumar: मकर संक्रांति पर नीतीश कुमार की राबड़ी आवास में पीछे से एंट्री पर बयानबाजी हो रही है. नीतीश कुमार ने मीडिया से कोई बात नहीं की. पढ़िए क्या कह रहे हैं अशोक चौधरी.

पटना: मकर संक्रांति पर बीते सोमवार (15 जनवरी) को कई राजनीतिक दलों के यहां दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया था. बिहार बीजेपी, राबड़ी आवास, जेडीयू के मंत्री रत्नेश सदा समेत अन्य जगहों पर भोज देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास गए. यहां लालू, तेजस्वी आदि से मिलकर दही-चूड़ा का आनंद लिया. वह अपनी पार्टी के नेता और मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी गए. इन सबके बीच नीतीश कुमार दिन भर सुर्खियों में बने रहे कि आखिर सीएम ने राबड़ी आवास में पीछे के दरवाजे से क्यों प्रवेश किया?

अशोक चौधरी बोले- 'दही-चूड़ा खाना मेन मकसद'

इसको लेकर कई तरह की बयानबाजी भी हो रही है. इस पर सीएम नीतीश की पार्टी के मंत्री और उनके करीबी नेता अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने पूरा माजरा समझाया है. जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारों के इससे जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीछे से नहीं, अपने घर के सामने के दरवाजे से गए और जो सामने का दरवाजा था उसमें घुसे. इसको पीछे के दरवाजे से क्यों कहा जा रहा है? कहा कि नीतीश कुमार भीड़-भाड़ से बचना चाह रहे होंगे तो अपने उसी रास्ते से चले गए और मिलकर आए. मेन मकसद है दही-चूड़ा खाना.

सीट बंटवारे के सवाल का भी जेडीयू मंत्री ने दिया जवाब

वहीं सीट बंटवारे में हो रही देरी से भी नीतीश कुमार नाराज लग रहे हैं. इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि देखिए यह हर व्यक्ति के चाहने से यह नहीं होगा. यह गठबंधन की पॉलिटिक्स है. हमारे नेता की इच्छा थी कि जितनी जल्दी से जल्दी सीटों का बंटवारा होगा हम फिर मैदान में उतर पाएंगे. लड़ाई लड़नी है और लड़ाई कमजोर भी नहीं है. अच्छी लड़ाई है तो आपको समय चाहिए. आपका जो कैंडिडेट है उसको समय मिलना चाहिए.

बता दें कि नीतीश कुमार ने पीछे के दरवाजे से राबड़ी आवास में प्रवेश किया और दस मिनट में ही निकल गए. यही वजह है कि सियासी गलियारों में चल रही हवा और तेज हो गई. नीतीश कुमार ने मीडिया से भी बात नहीं की. अब अशोक चौधरी ने इस पर सफाई दी है.

यह भी पढ़ें- सियासी भोज एक, अटकलें अनेक, राबड़ी देवी आवास पर बैक गेट से पहुंचे CM नीतीश, BJP बोली- 'अब तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget