एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के चुनाव में बिहार के इस बूथ पर सिर्फ 9 वोट पड़े, हैरान कर देगी वजह

Banka News: बांका में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था. जब एक मतदान केंद्र पर ग्रामीण वोट देने के लिए नहीं आ रहे थे तो प्रशासन ने समझाया. हालांकि लोग नहीं माने.

Banka Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार (26 अप्रैल) को बांका सीट पर शाम 6 बजे तक 54 फीसद मतदान हुआ. वहीं जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत मोरामा-बनगांव पंचायत के मोरामा गांव स्थित नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 145 पर कुल 889 वोट में से मात्र 9 वोट पड़े. प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी लोग नहीं माने. इसकी वजह आपको हैरान कर देगी.

लोगों ने क्यों जताई नराजगी?

दरअसल, मोरामा के साथ-साथ आनंदपुर, ओड़हारा सहित कई अन्य गांवों तक जाने वाले संपर्क पथों पर रेलवे समपार फाटक देने की बजाय सड़क मार्ग को ही जेसीबी आदि से खुदाई कर अवरुद्ध कर दिया गया है. ऐसे में लोग आक्रोशित थे. समय-समय पर सरकार और रेलवे प्रशासन को सूचना भी दी. इसके बावजूद सरकार व प्रशासन ने कभी इन ग्रामीणों की सुध नहीं ली.

रेलवे की इस कार्रवाई के बाद मोरामा गांव के साथ-साथ इस सड़क मार्ग से लाभान्वित दर्जनों गांव के लोगों के बीच यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. हालांकि यहां के लोग आज भी इस अवैध रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते रेलवे लाइन को पार कर ही आवागमन कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में रेलवे की ओर से पूरी तरह से इस मार्ग को अवरुद्ध कर देने के बाद दर्जनों गांव के लोगों के बीच यातायात की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाएगी.

ऐसे में यहां के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया था. करीब सौ से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर लिखित आवेदन राज्य के निर्वाचन आयुक्त के अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बांका के डीएम को भी दिया था. इसके बाद विरोध-प्रदर्शन करते हुए निर्णय लिया था कि अगर प्रशासन की ओर से चुनाव से पहले कोई आश्वासन नहीं दिया जाता है तो वोट का बहिष्कार करेंगे.

मनाने के बाद भी सिर्फ 9 वोट पड़े

26 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. जब मतदान केंद्र पर ग्रामीण वोट देने के लिए नहीं आ रहे थे तो इसकी सूचना पर बांका से अपर समाहर्ता अजीत कुमार, बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी, रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि पहुंचे. समझाने बुझाने के बाद भी यहां मात्र 9 वोट पड़े. ग्रामीणों ने बताया है कि दो मतदाता ने स्वेच्छा से और सात ने प्रशासन के दबाव में आकर मतदान किया है. इस संबंध में रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित एवं रजौन बीसीओ सन्नी कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया है कि मोरामा में ग्रामीणों के विरोध के कारण मात्र नौ वोट पड़े हैं.

यह भी पढ़ें- 'RJD वाले मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए', बिहार दौरे पर आए PM मोदी के इस बयान के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget