एक्सप्लोरर

'RJD वाले मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए', बिहार दौरे पर आए PM मोदी के इस बयान के क्या हैं मायने?

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर है. कांग्रेस की योजना में आरजेडी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है.

PM Modi Attacked on Congress RJD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (26 अप्रैल) को बिहार दौरे पर आए. अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा थी. मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी आरजेडी और कांग्रेस पर खूबर बरसे. विरासत टैक्स पर आरजेडी की चुप्पी पर उन्होंने तंज कसा. कहा कि कांग्रेस की इस योजना में आरजेडी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है.

पीएम मोदी ने मुंगेर में कहा, "विरासत टैक्स के माध्यम से, कांग्रेस और आरजेडी आपकी संपत्ति लूट लेंगे और इसे अपने विशेष वोट बैंक में बांट देंगे. इसलिए आज पूरा देश चिंतित है. हर नौजवान चिंतित है. हर बुजुर्ग मां-बाप चिंतित है. एक स्वर से देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी, मरने के बाद भी ये लूटेंगे."

आपकी संपत्ति पर कांग्रेस की बुरी नजर: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर है. कांग्रेस कहती है कि वो किसानों के घर और जमीन का सर्वे कराएगी. विरासत टैक्स लगाएगी. यानी आप अपनी पूरी संपत्ति आज जो भी आपके पास वो आप मरते समय बच्चों को लिख देते हैं. या मरने के बाद बच्चों को हो जाता है. अब कांग्रेस ने ऐसी घोषणा की है कि आप अपना खेत-खलिहान, घर-दुकान जो आपकी महेनत का है, जिसके मालिक आप हैं अब आप अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे.

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी और आपके पास दस बीघा जमीन है तो अपने बच्चे को विरासत में नही दे पाएंगे. पांच बीघा आपको बच्चों को देनी है और पांच बीघा सरकार को देनी है. ये भयानक विचार लेकर इंडिया गठबंधन के लोग आए हैं. इतनी चर्चा हो रही है और आरजेडी वाले मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं. क्योंकि वो भी मौन रखकर ये संपत्ति की भागीदारी का मजा लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: 'जब तक जीवित हूं तब तक...', PM नरेंद्र मोदी के सामने जनता से क्या वादा कर गए चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget