एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज झारखंड दौरा, CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे

Nitish Kumar Hemant Soren Meeting: सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर करीब तीन बजे पटना से रवाना होंगे. आज ही शाम सात बजे तक वो वापस पटना भी आ जाएंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता की मजबूती और सबको एकजुट करने के लिए पहल कर रहे हैं. लगातार अलग-अलग राज्यों में उनका दौरा हो रहा है. आज बुधवार (10 मई) को नीतीश कुमार झारखंड जाएंगे. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से उनकी मुलाकात होने वाली है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश में जुटे हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से झारखंड सरकार को जानकारी दी गई है कि नीतीश कुमार बुधवार को जाने वाले हैं. पटना से करीब तीन बजे नीतीश कुमार निकलेंगे. इस मुलाकात के बाद बुधवार शाम सात बजे ही नीतीश कुमार पटना लौट आएंगे. नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन के बीच करीब एक घंटे बातचीत होगी. इसके पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और अब सीएम नीतीश कुमार जा रहे हैं. माना जा रहा है कि विपक्षी एकता को लेकर इस मुलाकात में बातचीत होने वाली है. 

कल ही नवीन पटनायक से मिले थे सीएम नीतीश

सीएम नीतीश कुमार मंगलवार (9 मई) को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मिले थे. इस मुलाकात के पीछे भी विपक्षी एकता देखी जा रही थी लेकिन मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि किसी गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.

ममता बनर्जी और अखिलेश से भी मिल चुके हैं नीतीश

नीतीश कुमार का दौरा लगातार जारी है. नवीन पटनायक से पहले उन्होंने कुछ दिनों पहले ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. उसी दिन वो यूपी चले गए थे. वहां अखिलेश यादव से वह मिले थे. मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने पीसी कर विपक्षी एकता की मजबूती का संदेश दिया था.

नीतीश कुमार मुंबई भी जाने वाले हैं. वहां उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात होने वाली है. अभी हाल ही में विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भेंट की थी. अब नीतीश कुमार खुद जाने वाले हैं.

यह भी पढे़ं- Mission 2024: विपक्षी एकता को लेकर नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, जानें ओडिशा और बिहार के CM ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
पूर्णिया में CM हिमंता का बड़ा हमला, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात
पूर्णिया में CM हिमंता का बड़ा हमला, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात
किशनगंज में मिट्टी का टीला बना काल! 3 मासूम बच्चियों की मौत
किशनगंज में मिट्टी का टीला बना काल! 3 मासूम बच्चियों की मौत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget